अमर बलिदानी हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण किया, मंत्री काश्यप की मौजूदगी में वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान भी किया गया
रतलाम : पूज्य सिंधी पंचायत और भारतीय सिंधु सभा के तत्वावधान में गुरुनानक भवन संत कवरराम सिंधु नगर में सिंधी अतिवरिष्ठ नागरिक सम्मान समारोह हुआ। इस मौके पर अमर बलिदानी हेमू कालानी की प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप, महापौर प्रहलाद पटेल, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, जिला मंत्री महेश सोनी, निगम अध्यक्ष मनीषा शर्मा अतिथि थे। अध्यक्षता पंचायत अध्यक्ष आरके सतवानी ने की। अतिथियों ने समाज के 57 अति वरिष्ठ नागरिकों का सम्मान किया गया, जिनका जन्म विभाजन के पर्व अखंड भारत के सिंध प्रांत में हुआ था। अंत में रतलाम से 200 किमी के दायरे में आने वाली पंचायतों की विचार गोष्ठी रखी गई। इसमें समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने पर जोर दिया गया। अनिता पाहुजा, चिराग असरानी, राम लालचंदानी, उधवदास आसवानी, विजय गुरयानी, चंदू बदलानी, सुरेश पोपटानी, राम रख्यानी, भगवानदास ढालवानी, जीतू गोवानी, सुंदर केवलरमानी, हरीश हेमनानी, राज केवलानी, भगवानदास गंगवानी, नरेन्द्र मेघानी, हरीश पंजवानी, मोहन सोनी, सुनील मोतियानी, जीएल वरधानी, विनोद लालवानी, कुंदन सोनी, रिंकू कृष्णानी, टीकम सतवानी, कमल खत्री, लखन पोपटानी, राजेश जेठानी, शैलेंद्र कृपलानी, प्रकाश गोलानी, संजय नैनानी, प्रसन्न टेवानी आदि उपस्थित थे।
