खेती की जमीन पर पर काटे जा रहे थे प्लॉट! मुरम की सड़कों पर चला जेसीबी का पंजा, राजू नगर डीजल शेड के पास अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई
खेती की जमीन पर काटे जा रहे थे प्लॉट, निगम ने 2 JCB से उखाड़ी मुरम की सड़कें
राजू नगर डीजल शेड के पास अवैध कॉलोनी पर नगर निगम की कार्रवाई, दो बार नोटिस देने के बाद भी प्लॉटिंग जारी होने का मामला
रतलाम। शहर के राजू नगर डीजल शेड रोड पर खेती की जमीन पर अवैध रूप से प्लॉट काटकर कालोनी की खेती की जा रही थी। सूचना मिलने पर नगर निगम ने हुए 2 बार नोटिस जारी किये थे लेकिन प्लॉट काटने वाले ने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद अवैध कॉलोनी में आज नगर निगम का अमला 2 जेसीबी मशीनों के साथ पहुंचा और मुरम डालकर बनाई गई कच्ची सड़कों को उखाड़ने की कार्रवाई की। बताया जा रहा है कि यहां जमीन को छोटे-छोटे भूखंडों में बांटकर ऊंची कीमतों पर बेचे जा रहे थे। इनमें से कुछ प्लॉट बेच भी दिये गये थे।

मामला रतलाम के डीजल शेड रोड स्थित सर्वे नंबर 203/1/1 की जमीन से जुड़ा है। जानकारी के अनुसार, जमीन पूरी तरह अविकसित है। इसके बावजूद यहां मुरम डालकर कच्ची सड़कें बनाई गई थीं और भूखंडों की कटिंग की जा रही थी। नगर निगम द्वारा कॉलोनी काटने वाले जमीन मालिक को दो बार नोटिस भी जारी किए जा चुके थे। इसके बावजूद यहां प्लॉटिंग की गतिविधियां सामने आने पर निगम के अमले ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की।

नगर निगम के अधिकारियों ने संबंधित जमीन मालिक मोहम्मद साबित पिता उमर हुसैन निवासी नयापुरा रतलाम
से जवाब के साथ आवश्यक दस्तावेज भी मांगे थे। लेकिन कोई जवाब नहीं दिया गया। अब दो जेसीबी मशीनों की मदद से मुरम की कच्ची सड़कों को उखाड़कर अवैध रूप से विकसित किए जा रहे भूखंडों तक पहुंच बनाने के लिए तैयार रास्तों को हटाया गया।
