चोरी की बाइक से ज्वेलरी शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले जीजा साले गिरफ्तार, चौमुखीपुल ज्वेलर्स शॉप पर की थी चोरी, 20 हजार नकद और चोरी का माल बरामद

चोरी की बाइक से ज्वेलरी शॉप पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले जीजा साले गिरफ्तार, चौमुखीपुल ज्वेलर्स शॉप पर की थी चोरी, 20 हजार नकद और चोरी का माल बरामद

रतलाम। माणक चौक थाना अंतर्गत एक सप्ताह पहले ज्वेलरी शॉप पर चोरी की वारदात करने वाले चोरों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वही इस वारदात में शामिल एक आरोपी अभी फरार है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है। वही पुलिस ने चोरी का माल भी बरामद कर लिया है। वही चोरी ने चोरी की वारदात को चोरी की बाइक से अंजाम दिया था। जिसे भी जब्त कर लिया है। शुरुआती पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी जीजा साले हैं और इनका मास्टरमाइंड अभी फरार है।

एसपी अमित कुमार ने प्रेसवार्ता कर चोरी का खुलासा करते हुए बताया कि गत 21 अक्टूबर 2026 को चौमुखीपुल स्थित रजत भंडारी की ज्वेलरी शॉप भंडारी ज्वेलर्स पर अज्ञात बदमाशो  ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोर यह से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे, कड़े सहित करीब 20 हजार रुपये नकद चोरी कर ले गए थे। चोरी  की यह पूरी घटना सीसीटीवी में भी कैद हुई थी। चोरी के मामले में थाना माणकचौक ने अपराध दर्ज कर जांच शुरू की थी। जांच पड़ताल ओर सीसीटीवी की मदद से पुलिस ने 2 लोगो को गिरफ्तार किया हैं। वही एक चोर अभी फरार है जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हे। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों पर नकबजनी के कई केस दर्ज हैं। एक आरोपी इंदौर और एक बड़वानी का है। पूछताछ में पता चला है कि मोहनसिंह ओर राजवीर सिंह जीजा साले हैं और जिस बाइक से चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया था वो भी चोरी की है। 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मोहानसिंह (21), निवासी उमरठी, थाना बरला, जिला बड़वानी और राजू उर्फ राजवीरसिंह (23), निवासी आकाश नगर, इंदौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी और नकबजनी के कई मामले दर्ज हैं।

एक आरोपी फरार, मोटरसाइकिल भी जब्त

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से आर्टिफिशियल व्हाइट मेटल की पायल, कंदोरे और कड़े सहित चोरी का माल तथा करीब 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त होंडा कंपनी की साइन मोटरसाइकिल भी जब्त की गई है।

मामले में गुरदीपसिंह नामक एक आरोपी फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर अन्य वारदातों के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है। 

कार्रवाई में निरीक्षक विक्रमसिंह चौहान, थाना प्रभारी माणकचौक, उपनिरीक्षक शांतिलाल चौहान, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र बारोड़, प्रधान आरक्षक निलेश पाठक, महिला थाना, आरक्षक रवि चंदेल, थाना औद्योगिक क्षेत्र, आरक्षक अविनाश मिश्रा, आरक्षक हेमंत यादव, आरक्षक धीरज यादव, आरक्षक जीवन विश्वकर्मा साइबर सेल के प्रधान आरक्षक मनमोहन शर्मा एवं हिम्मतसिंह की महत्वपूर्ण भूमिका रही इसके अतिरिक्त आरक्षक हेमराज डामोर, आरक्षक अशरफ खान, आरक्षक संदीप शर्मा, आरक्षक महेश मईड़ा एवं आरक्षक सुरेंद्र राठौर, आर 1127 अरूण जाट थाना चंदन नगर इंदौर की भी सराहनीय भूमिका रही।