देशभर से पहुंचे दिव्यांगों का आलोट में संगम, प्रतिभा और उत्साह से सजा परिचय सम्मेलन
आलोट। सर्वधर्म दिव्यांग विकास समिति उज्जैन के तत्वाधान में आलोट नगर में पहली बार भव्य दिव्यांग परिचय सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हरियाणा, मेरठ (उत्तरप्रदेश), बिहार, जोधपुर सहित मध्यप्रदेश के इंदौर, भोपाल, देवास और उज्जैन से बड़ी संख्या में दिव्यांगजन शामिल हुए। कार्यक्रम में विभिन्न वर्गों से जुड़े प्रतिभागी—कोई व्यापारी, कोई ड्राइवर, कोई किसान, तो कोई कर्मचारी—अपनी-अपनी पहचान और आत्मविश्वास के साथ उपस्थित रहे।
सम्मेलन का वातावरण उत्साह और उमंग से भरपूर रहा। मंच पर किसी ने कविता प्रस्तुत कर तालियां बटोरी, तो किसी ने नृत्य के माध्यम से अतिथियों का मन मोह लिया। आयोजन की रूपरेखा सर्वधर्म दिव्यांग विकास समिति के प्रदेश अध्यक्ष रवि मालवीय एवं जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रतलाम के संचालक संजय चौहान द्वारा सुनियोजित ढंग से तैयार की गई, जिसकी सराहना सभी ने की।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद प्रतिनिधि कालूसिंह परिहार उपस्थित रहे। विशेष अतिथियों में मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह डोडिया, खरवा कला मंडल अध्यक्ष गोपाल डांगी, सरपंच संघ रतलाम के अध्यक्ष सुरेश पोरवाल, सामाजिक न्याय विभाग रतलाम की उप संचालक श्रीमती संध्या शर्मा, नागेश्वर पेड़ी अध्यक्ष धर्मचंद जैन (उज्जैन), रामचंद्र कलेसरिया सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सद्भावना अध्यक्ष मुर्तजा ईज्जी ने किया।
इस अवसर पर लायंस क्लब की श्रीमती प्रमिला मापेचा, सरपंच रामलाल सूर्यवंशी, रीना राठौर, राखी शर्मा, माया मालवीय, टीकम सिंह, पूरालाल मालवीय, गोरधन मालवीय, शंकर सिंह, किशोर सिंह डोडिया, इंदर सिंह, मांगू सिंह, फकीरचंद, गोविंद पांचाल सहित अनेक समाजसेवी मौजूद रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन पर जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र रतलाम के संचालक संजय चौहान ने सभी अतिथियों, प्रतिभागियों एवं सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
