मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे रतलाम, कैबिनेट मंत्री काश्यप की माताजी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन,विसाजी मेंशन पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

मुख्यमंत्री मोहन यादव पहुंचे रतलाम, कैबिनेट मंत्री काश्यप की माताजी को अर्पित किए श्रद्धा सुमन,विसाजी मेंशन पहुंचकर शोकाकुल परिवार को बंधाया ढांढस

रतलाम। सीएम मोहन यादव ने मंत्री चैतन्य काश्यप की माताजी के निधन पर उनके घर पहुचकर श्रद्धांजलि अर्पित कर शोक संवेदना व्यक्त की।मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज करीब 12:30 बजे रतलाम पहुंचे। वे हेलिकॉप्टर से बंजली हवाई पट्टी पहुंचे, जहां से सड़क मार्ग के जरिए स्टेशन रोड स्थित कैबिनेट मंत्री चैतन्य काश्यप के निवास विसाजी मेंशन पहुंचे। यहां उन्होंने मंत्री काश्यप की माताजी स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। बंजली हवाई पट्टी से लेकर मंत्री काश्यप के निवास तक सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। प्रशासन और पुलिस की टीमों ने मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर आवश्यक व्यवस्थाएं संभालीं।

कल 14 अक्टूबर को होगा उठावना

स्वर्गीय तेजकुंवर बाई काश्यप की स्मृति में 14 अक्टूबर 2026 को शाम 4 से 5:30 बजे तक बरबड़ स्थित विधायक सभागृह में उठावना, श्रद्धांजलि सभा एवं शोक निवारण कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें परिजन, शुभचिंतक और शहरवासी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।