साहित्य की महक से सजेगी रतलाम की शाम, 6 सितंबर को ‘सुर संगम’ में दो कहानी संग्रहों का होगा विमोचन

साहित्य की महक से सजेगी रतलाम की शाम, 6 सितंबर को ‘सुर संगम’ में दो कहानी संग्रहों का होगा विमोचन

रतलाम। शहर में साहित्यिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 6 सितंबर को ‘सुर संगम’ एवं पुस्तक विमोचन समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में कहानीकार श्रीमती इन्दु सिंह ‘इन्दु’ के दो कहानी संग्रहों का विमोचन किया जाएगा।
कार्यक्रम रविवार, 6 सितंबर 2026 को शाम 4 बजे होटल अजंता पैलेस कॉन्फ्रेंस हॉल, रतलाम में आयोजित होगा।
समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. रमेश चांगोरसिया प्रभात (उज्जैन), राष्ट्रीय ओजस्वी कवि एवं गीतकार होंगे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रो. रतन चौहान, प्रसिद्ध कवि, लेखक एवं चिंतक करेंगे।
विशेष अतिथि के रूप में श्री आशीष दशोत्तर (कहानीकार, शायर, कवि) एवं श्रीमती वीणा छाजेड़ (पूर्व प्राचार्य एवं समाजसेवी) उपस्थित रहेंगी।


समारोह में साहित्य जगत से जुड़े विभिन्न रचनाकारों द्वारा ‘दो शब्द’ के माध्यम से कहानीकार इन्दु सिंह ‘इन्दु’ की साहित्यिक यात्रा और उनकी कृतियों पर विचार व्यक्त किए जाएंगे। इनमें डॉ. प्रवीणा देवेसर, एडवोकेट पंडित श्याम सुंदर दुबे, श्री प्रकाश व्यास, प्रकाश हेमावत, जुंजारसिंह भाटी, शशि गोयल, योगिता राजपूत एवं रमेश मनोहरा शामिल हैं।
कार्यक्रम का संचालन श्रीमती सरिता दशोत्तर करेंगी। कार्यक्रम के अंत में श्रीमती नीलिमा छवि द्वारा आभार व्यक्त किया जाएगा। समारोह के पश्चात अतिथियों एवं साहित्यप्रेमियों के लिए स्नेहभोज भी रखा गया है।
आयोजकों ने साहित्यप्रेमियों, रचनाकारों एवं शहरवासियों से समारोह में उपस्थित होकर कार्यक्रम की गरिमा बढ़ाने का आग्रह किया है।