मालवा आक्सीजन में महादेव को अर्पण किए सुर

मालवा आक्सीजन में महादेव को अर्पण किए सुर

औद्योगिक क्षेत्र मालवा आक्सीजन परिसर स्थित श्री भीमेश्वर महादेव मंदिर पर सुर अर्पण कार्यक्रम हुआ। उद्योगपति प्रमोद कुमार व्यास और संजय व्यास द्वारा आयोजित सुर अर्पण कार्यक्रम देर रात तक चला। पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित मुख्य गायक कालूराम बामनिया ने भजनों की प्रस्तुतियां दी। उनके भजन के साथ ही उनकी टीम में रामप्रसाद परमार, देवीदास बैरागी, मनोज गुणावद, उत्तमसिंह बामनिया ने वाद्ययंत्रों के माध्यम से एक से बढक़र एक प्रस्तुतियां दी।