सृजन महाविद्यालय में ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ अभियान

सृजन महाविद्यालय में ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ अभियान


रतलाम : गुरु पूर्णिमा पर सृजन महाविद्यालय में ‘एक वृक्ष गुरु के नाम’ कार्यक्रम किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य गुरु के प्रति श्रद्धा व्यक्त करने के साथ प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश देना रहा। संस्था के चेयरमैन व सृजन भारत संयोजक अनिल झालानी के मार्गदर्शन में शिक्षक व विद्यार्थियों ने पौधारोपण कर उनके संरक्षण का संकल्प लिया। झालानी ने कहा कि केवल पौधा लगाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसे वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखना प्रत्येक व्यक्ति का नैतिक दायित्व है। संस्था समन्वयक निसर्ग दुबे ने गुरु पूर्णिमा को ज्ञान, प्रेरणा और मार्गदर्शन के प्रति कृतज्ञता का पर्व बताते हुए पौधारोपण को गुरुजनों के सम्मान का प्रतीक बताया। प्राचार्य डा. जिंदल यादव ने अभियान को जन-जन तक पहुंचाने और प्रत्येक व्यक्ति से एक वृक्ष लगाने व उसकी देखभाल करने का आह्वान किया। उन्होंने सभी सहयोगियों का आभार माना।