रॉयल कालेज में फूलों और गीतों से हुआ फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत - चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने दिए सफलता के तीन मूलमंत्र, कर्नाटक-गोवा शैक्षणिक भ्रमण की घोषणा
रतलाम। रॉयल कॉलेज में फार्मेसी के नवप्रवेशित विद्यार्थियों के स्वागत में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत नव आगंतुक छात्र-छात्राओं के फूलों और सुमधुर स्वागत गीतों से गर्मजोशी भरे सत्कार के साथ हुई।
समारोह की अध्यक्षता रॉयल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रॉयल कॉलेज) के चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने की ।
इस अवसर पर अतिथि के रूप में चिकित्सक डॉ. नेहा सराफ, साइकोलॉजिस्ट एवं शिक्षाविद डॉ. वेणु शर्मा, शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय (रतलाम) की सहायक प्राध्यापक डॉ. आशा राजपुरोहित, तथा वर्चुअस वैली इंटरनेशनल स्कूल एवं किड्जी स्कूल की प्रधान अध्यापिका श्रीमती प्रियंका पांडेय उपस्थित रहीं।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों द्वारा सोलो डांस, ग्रुप डांस, ड्रामा, रैंप वॉक आदि मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया और पूरे सभागार में उत्साह का माहौल बना दिया
समारोह की अध्यक्षता कर रहे चेयरमैन श्री प्रमोद गुगालिया ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की और जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित तीन (3) महत्वपूर्ण मूलमंत्र दिए:
जब संस्था प्रमुख व चेयरमैन प्रमोद गुगालिया ने आगामी दिनों में रॉयल कॉलेज के विद्यार्थियों को कर्नाटक और गोवा टूर पर ले जाने की घोषणा की, तो पूरा हॉल छात्र-छात्राओं की जोरदार तालियों से गूंज उठा!
कार्यक्रम में कॉलेज के डायरेक्टर, सभी विभागाध्यक्ष, प्राध्यापकगण एवं गैर-शैक्षणिक कर्मचारी उपस्थित रहे। आयोजन के समापन पर कॉलेज प्रशासक प्रोफेसर दिनेश राजपुरोहित ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान जूरी सदस्यों द्वारा विद्यार्थियों को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर तथा विभिन्न क्षेत्रों में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया गया। मंच का संचालन थीम आधारित गतिविधियों पर देवांश सोनी, निहाल वर्मा, सलीना खान, नमिता पटीवाला, निगार खान, मेघा जटिया, यशस्वी जोशी, वंशिका बैरागी आदि विद्यार्थियों ने किया।
