RCL का फाइनल मुकाबला आज, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय होंगे शामिल,नेहरु स्टेडियम पर खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच होगी भिडंत, दर्शको का लगेगा मजमा
रतलाम। स्वर्गीय कुशाभाऊ ठाकरे जी की स्मृति में एवं पूर्व गृह मंत्री श्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से आयोजित रतलाम चैंपियन लीग (आरसीएल) सीजन-4 का सुपर फाइनल मुकाबला आज 11 अप्रैल को रात्रि 8 बजे स्थानीय नेहरू स्टेडियम, पोलो ग्राउंड पर खेला जाएगा।
फाइनल मैच में खतम इलेवन और फाइनेंस सर्किल के बीच रोमांचक मुकाबला होगा। यह आयोजन रतलाम नगर की खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
इस अवसर पर नगरीय विकास एवं आवास तथा संसदीय कार्य मंत्री कैलाश विजयवर्गीय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व गृह मंत्री एवं प्रतियोगिता के प्रेरणा स्रोत हिम्मत कोठारी विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।
दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में फाइनेंस सर्किल ने हिंद टाइटंस को 12 रनों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया।पहले बल्लेबाजी करते हुए फाइनेंस सर्किल ने 10 ओवर में 111 रन बनाए।जवाब में हिंद टाइटंस की टीम 94 रन पर ऑलआउट हो गई। शुभम ने संघर्षपूर्ण बल्लेबाजी की, लेकिन टीम लक्ष्य तक नहीं पहुंच सकी।
रतलाम चैंपियन लीग आयोजन समिति के सदस्य महेंद्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय, विकास कोठारी, गौरव जाट (पूर्व रतलाम केसरी), अशोक पोरवाल, यतेन्द्र भारद्वाज, जयेश राठौर, मनीष शर्मा, देवशंकर पांडे, संजय शर्मा, जोस चाको, दिनेश पोरवाल, लोकपाल सिंह सिसोदिया, दिनेश राठौर, राजेश चौहान, सुनील सारस्वत, राहुल जाधव आदि ने सभी खेल प्रेमियों से फाइनल मैच का आनंद लेने के लिए उपस्थित होने की अपील की है
