रतलाम चैंपियंस लीग कल से, 14 टीमों के बीच होगे लीग मुकाबले, विजेता टीम को मिलेगा 1 लाख 51 हजार का इनाम

रतलाम चैंपियंस लीग कल से, 14 टीमों के बीच होगे लीग मुकाबले, विजेता टीम को  मिलेगा 1 लाख 51 हजार  का इनाम

प्रकाशानार्थ 
=========

RCL किक्रेट प्रतियोगिता का भव्य शुभारंम कल....
14 टीमों ले बीच होगे लीग मुकाबले...
विजेता टीम को  मिलेगा 1 लाख 51 हजार  का इनाम.....


रतलाम / रतलाम क्रिकेट का महाकुंभ रतलाम चैंपियन लीग का कल 26 मार्च की शाम को भव्य शुभारंभ होगा..इस प्रतियोगिता मे 14 टीमें हिस्सा ले रही हैं.

रतलाम चेम्पीयन लीग ( आर सी एल ) आयोजन समिति के संरक्षक महेन्द्र कोठारी, प्रदीप उपाध्याय,संयोजक विकास कोठारी  यतेंद्र भारद्वाज सचिव जयेश राठौर, सुनील सारस्वत सहसचिव राहुल जाधव कोषाध्यक्ष मनीष शर्मा ने बताया की प्रतिवर्षनुसार इस वर्ष भी पूर्व गृहमंत्री हिम्मत कोठारी की प्रेरणा से स्व श्री कुशभाऊ ठाकरे स्मृति रतलाम चेम्पीयन किक्रेट लीग ( आर सी एल ) का भव्य शुभारम्भ 26 मार्च की शाम 7 बजे नेहरू स्टेडियम पर होगा. प्रतियोगिता 11 अप्रैल तक होंगी. प्रतियोगिता मे 14 टीमें  भाग ले रही हैं. प्रतियोगिता मे   सभी लीग मैच खेले जायेगे. फाइनल सहित 46 मैच खेले जाएंगे. प्रतियोगिता मे विजेता टीम को 1लाख 51 हजार, उपविजेता टीम को 75 हजार इनामी राशि प्रदान की जायेगी. सभी मैच मे स्व श्रीमती श्यामा महेन्द्र ओझा की स्मृति मे मेन आफ द मैच दिए जाएंगे.प्रतोयोगिता मे मेन आफ द सीरीज भी प्रदान  की जायेगी. प्रतोयोगिता मे प्रतिदिन तीन मैच खेले जाएंगे.
आयोजन समिति के परामर्शदाता पूर्व रतलाम केसरी गौरव जाट पहलवान, रतलाम विकास प्राधिकरण  के पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल,  समाजसेवी संजय शर्मा, पूर्व पार्षद देवशंकर पांडेय, भास्कर दर्पण सम्पादक अनिल पांडेय, नगर निगम के पूर्व अध्यक्ष दिनेश पोरवाल, जिला सहकारी बैंक के पूर्व अध्यक्ष अशोक जैन चौटाला, समाजसेवी दिनेश राठौर, राजेश चौहान, पूर्व खेल अधिकारी  जोस चाको, किक्रेट कोच लोकपाल सिंह सिसोदिया ने शहरवासियो से शुभारम्भ समारोह मे उपस्तिथ होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की.