रतलाम कल्चर रनवे फ़ैशन वीक: सांस्कृतिक परिधानों के साथ रैंप पर बिखरेगा देश की विरासत का जलवा
100 से अधिक मॉडल बनेंगे भारतीय संस्कृति के वाहक

100 से अधिक मॉडल बनेंगे भारतीय संस्कृति के वाहक
प्रेस वार्ता के दौरान आयोजन कर्ता जयशील नीकम ने बताया कि रतलाम में यह अपनी तरह का पहला ऐसा आयोजन है, जो पूरी तरह से सांस्कृतिक और पारंपरिक परिधानों पर केंद्रित है। इस मेगा इवेंट में देश के विभिन्न राज्यों की संस्कृति को दर्शाने के लिए 100 से अधिक नामी मॉडल्स और डिज़ाइनर्स हिस्सा लेंगे। कलाकारों द्वारा विभिन्न राज्यों के पारंपरिक परिधानों में दी जाने वाली प्रस्तुतियां इस शो का मुख्य आकर्षण होंगी।
आगामी 17 मई को 'रुद्र पैलेस' में शाम 6:00 बजे से शुरू होने वाले इस कार्यक्रम में मध्य प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक व सामाजिक हस्तियां और देश के जाने-माने फैशन डिज़ाइनर बतौर अतिथि शिरकत करेंगे।
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में जी. सच्चानंद, सिक्स सेंस एनर्जी ड्रिंक, जी.एस. प्रोडक्शन, अरिहंत साड़ी एवं 104 माय एफ.एम. का विशेष सहयोग है।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य रूप से ये सदस्य उपस्थित रहे:
तरुण दुबे (जी. सच्चानंद)
अंजलि जी (माय एफ.एम. रेडियो)
जयशील नीकम (ऑर्गेनाइजर)
असीम पंड्या (कहना है ग्रुप)
आयोजन: रतलाम कल्चर रनवे फ़ैशन वीक
दिनांक: 17 मई
समय: शाम 6:00 बजे से
स्थान: रुद्र पैलेस, रतलाम
थीम: भारतीय सांस्कृतिक एवं पारंपरिक परिधान
Sameer Khan May 6, 2026 0 183
Sameer Khan May 8, 2026 0 173
Sameer Khan May 12, 2026 0 159
Sameer Khan May 11, 2026 0 149
Sameer Khan May 6, 2026 0 77

Sameer Khan May 13, 2026 0 13
Sameer Khan May 13, 2026 0 3
Sameer Khan May 13, 2026 0 4
Sameer Khan May 12, 2026 0 159
Sameer Khan Mar 2, 2025 0 139