मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी से रेडक्रास सोसाइटी संचालक मंडल ने की सौजन्य भेंट -स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार व जनहितकारी योजनाओं में सहभागिता पर चर्चा
रतलाम : रेडक्रास सोसाइटी के संचालक मंडल ने मुख्य चिकित्सा व स्वास्थ्य अधिकारी डा. किरण वाडिवा से सौजन्य भेंट कर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी व जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. एपी सिंह भी उपस्थित रहे।
बैठक में सोनोग्राफी सेंटर, ब्लड बैंक की सेवाओं को सुदृढ़ करने, शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में रेडक्रास सोसाइटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने रेडक्रास सोसाइटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की। सोसाइटी के चेयरमैन प्रीतेश गादिया, वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष लुनिया, संचालक हेमंत मूणत व दिनेश बरमेचा उपस्थित रहे। बैठक के उपरांत डाक्टर्स डे पर सोसाइटी द्वारा डा. वाडिवा व डा. सिंह का शाल, स्मृति चिह्न भेंटकर सम्मान किया गया।
