समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा-काश्यप नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बागडी ने किया धन्यवाद ज्ञापित

समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें किसान मोर्चा-काश्यप नवनियुक्त मोर्चा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्रसिंह बागडी ने किया धन्यवाद ज्ञापित
रतलाम। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र सिंह बागडी ने अपनी नियुक्ति पर कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप को हल का प्रतीक भेंटकर धन्यवाद ज्ञापित किया। मंत्री श्री काश्यप ने अंगवस्त्र से स्वागत अभिनंदन किया। किसान मोर्चा के स्वागत एवं धन्यवाद सम्मान समारोह में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय, आरडीए अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, जिला महामंत्री जयवंत कोठारी एवं मोर्चा अध्यक्ष श्री बागडी मंचासीन रहे।
कैबिनेट मंत्री चेतन्य काश्यप ने इस मौके पर  कहा कि किसान मोर्चा समाज के प्रति दायित्व का निर्वाह करें। भाजपा में पार्टी पदाधिकारी जो भी बनते हैं वे जनता के प्रति जवाबदार होते हैं, जनता भी उन्हें गंभीर नजरों से देखती है। भाजपा में जब भी कार्यकर्ता को कोई दायित्व दिया जाता है तो व्यापक चिंतन होता है। समाज के सभी वर्गों का समावेश किया जाता है। उन्होंने कहा कि धर्मेन्द्र सिंह बागडी पूर्व में किसान मोर्चा में जिला महामंत्री के रुप में कार्य कर चुके हैं। अब अध्यक्ष के रुप में इनके पास समस्त किसानों की चिंता का दायित्व रहेगा। वर्तमान में किसानों से जुडे कई मुद्दे गंभीर हैं। इस वर्ष जिले में वर्षा भी कम हुई है इससे किसानों के सामने कई चुनौतियां हैं। मोर्चा अध्यक्ष समस्त परिस्थितियों में समन्वय कर कार्य करेंगे तो पार्टी को मजबूत होगी।
समारोह में जीजी सिंह-सचिव राजपूत बोर्डिंग, भूपेन्द्र सिंह तारखेडी, कृष्णसिंह संदला, भानुप्रताप सिंह मलवासा, नरेन्द्र सिंह डोडियार, डॉ.महावीर सिंह पुरावत, गुरु प्रताप सिंह आम्बा, लोकेन्द्र सिंह नौगांवा, नरेन्द्र सिंह, हरेन्द्र सिंह, राजकुमार सिंह झरखेडी, लोकेन्द्र सिंह रायपुरिया, धीरेन्द्र सिंह सरवन, महेन्द्र सिंह राठौर, अजीत सिंह चुण्डावत, कवि बृजराज सिंह, जयराज सिंह, दिलीप सिंह राजावत, आदित्य सिंह चौहान, जितेन्द्र सिंह राठौर, सत्यजीत सिंह राजावत, आशुष वशिष्ठ, शुभम मूणत आदि उपस्थित रहे।