सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, कार्यकर्ताओं का सम्मान

सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण, कार्यकर्ताओं का सम्मान

रतलाम/धामनोद। सेवा संकल्प अभियान के तहत महिला एवं बाल विकास विभाग की आंगनबाड़ियों में आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित किए गए। इसी क्रम में धामनोद के आंगनबाड़ी केंद्र पर भी कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।

कार्यक्रम की शुरुआत नगर परिषद धामनोद अध्यक्ष दुर्गा डिंडोर, उपाध्यक्ष लोकेंद्र सिंह सिसोदिया एवं वार्ड पार्षदों की मौजूदगी में वृक्षारोपण से हुई। इसके बाद आंगनबाड़ी केंद्र परिसर में स्वच्छता गतिविधियां आयोजित की गईं। 3 से 6 वर्ष के बच्चों ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया।

इस दौरान प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के पत्रों का वाचन भी किया गया। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं और आशा कार्यकर्ताओं का पुष्पमाला एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। अधिकारियों ने बताया कि ऐसे आयोजनों का उद्देश्यके आंगनबाड़ी केंद्रों से जुड़ी सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य एवं विकास पर ध्यान देना है। कार्यक्रम में ग्रामवासी भी मौजूद रहे।
कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी सुभाष जैन एवं सहायक संचालक भारती डांगी के मार्गदर्शन में प्रभारी परियोजना अधिकारी फिरदौस खान एवं पर्यवेक्षक रेखा व्यास की उपस्थिति में आयोजित किया गया।