नाबालिग युवती के घर घुसना महंगा पड़ा युवक को, युवक का गला काटा या कटा पुलिस जांच में जुटी, घायल युवक मेडिकल कालेज में भर्ती, 28 टाँके आए

नाबालिग युवती के घर घुसना महंगा पड़ा युवक को, युवक का गला काटा या कटा पुलिस जांच में जुटी, घायल युवक मेडिकल कालेज में भर्ती, 28 टाँके आए

रतलाम। शहर के औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत मंगलवार को एक युवक के गले पर कांच से हमला किए जाने की घटना सामने आई है। घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है, जहां उसके गले पर करीब 28 टांके लगाए गए हैं। फिलहाल युवक की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।


प्रारंभिक जानकारी के अनुसार घायल युवक की पहचान समीर कुरैशी पिता समी कुरैशी, निवासी सुभाष नगर के रूप में हुई है। वह गैरेज का काम करता है। बताया जा रहा है कि युवक एक नाबालिग युवती से मिलने उसके घर पहुंचा था। इसी दौरान युवती के परिजनों को उसके घर पहुंचने की जानकारी हुई और विवाद हो गया। विवाद के दौरान कांच से चोट लगने के कारण युवक के गले में गंभीर चोट आई।
घटना के बाद मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर औद्योगिक थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने उसके गले पर करीब 28 टांके लगाए हैं।
एएसपी ने बताया कि प्रथम दृष्टया सामने आया है कि युवक घर गया था, जहां विवाद हो गया। विवाद के दौरान गिलास तोड़कर मारने की बात सामने आई है। हालांकि युवक के गले पर चोट किन परिस्थितियों में लगी और घटना में कौन-कौन शामिल था, इसकी पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस द्वारा घटनास्थल की जानकारी जुटाने के साथ ही संबंधित लोगों के बयान लिए जा रहे हैं। जांच पूरी होने के बाद ही घटना की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और उसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।