पूर्व कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी आशीष डेनियल के बेटों सहित 9 लोग जुआ खेलते पकड़ाए, पेशी के दौरान मुंह छुपाते नजर आये जुआरी, आशीष पर महिला से छेड़छाड़ के लग चुके हे आरोप
रतलाम । स्टेशन रोड थाना अंतर्गत सालाखेड़ी चौकी पुलिस ने सनावदा रोड स्थित ग्रीन पार्क कालोनी में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पकड़ा है, जुआरिया से 65 हजार से ज्यादा की राशि और ताश पत्ति जब्त की है। खास बात यह है कि पुलिस कार्रवाई जिस मकान में हुई, वह पूर्व कांग्रेस नेता और कांग्रेस के टिकट पर पार्षद का चुनाव लड़ चुके आशीष डेनियल से जुड़ा बताया गया है। कार्रवाई के दौरान आशीष डेनियल के दो बेटे भी जुआ खेलते मिले।
आशीष डेनियल का नाम इससे पहले एक युवती से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर भी सामने आया था। इस मामले में उनके खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज हुआ था और वे लंबे समय तक फरार रहे थे।

एसपी अमित कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि सालाखेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ग्रीन पार्क कॉलोनी स्थित एक मकान में कुछ लोग ताश के पत्तों पर रुपए की हार-जीत का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं।
सूचना पर पुलिस टीम ने मकान पर पहुंचकर दबिश दी, जहां कई लोग ताश के पत्तों पर रुपए का दांव लगाते मिले। पुलिस ने मौके से नौ लोगों को पकड़ा और तलाशी के दौरान अलग-अलग आरोपियों के कब्जे से करीब 68900 नकदी बरामद की। तथा 52 ताश के पत्ते जब्त किए गए। आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम की धारा 3/4 के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया है। वही जुआरियों को जब स्टेशन रोड थाने से sdm कोर्ट में पेशी के लिए ले जाया जा रहा था तो सभी जुआरी अपना मुंह छुपाकर चल रहे थे।

बताया जा रहा है कि जिस घर में जुआ चल रहा था वो कांग्रेस के नेता आशीष डेनियल का है, आशीष पूर्व में कांग्रेस में कई पदों पर रह चुका है और कांग्रेस पार्टी की तरफ से पार्षद का चुनाव भी लड़ चुका है। आशीष डेनियल के कई बड़े कांग्रेस नेताओं के साथ संबंध बताए जा रहे हैं।

दबिश में यह जुआरी हुए गिरफ्तार
रितीक पिता रामचन्द चावण निवासी जवाहर नगर, बेटू मईडा पिता आशीष मईडा उर्फ आशीष डेनियल, नंदू मईडा पिता आशीष मईडा उर्फ आशीष डेनियल दोनों निवासी आमलिया भेरू क्षेत्र, काटजू नगर, पीयुष सिंह पिता दिलीप सिंह निवासी अलकापुरी, अरूण जैन पिता हरदयाल जैन निवासी कस्तुरबा नगर, पवन पिता रमेशचन्द्र निवासी पारस नगर, आकाश पिता रमेश बोरासी निवासी शिवनगर, यूसुफ मोहम्मद पिता नूर मोहम्मद निवासी विनोबा नगर, जय पिता विजय वर्मा निवासी कसेरा बाजार ( सभी रतलाम निवासी) हैं।

पहले भी महिला से छेड़छाड़ के आरोपों को लेकर चर्चा में रहे आशीष डेनियल
आशीष डेनियल के खिलाफ पूर्व में उनके ऑफिस में काम करने वाली एक युवती ने छेड़छाड़ और अश्लील हरकतों के आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। युवती के अनुसार, वह जब आशीष डेनियल के ऑफिस में काम करती थी, तब उनके द्वारा कई बार गलत हरकतें किए जाने और डराने-धमकाने का आरोप लगाया गया था।
शिकायत के आधार पर अजाक थाना पुलिस ने मामले की जांच की थी। पुलिस के अनुसार जांच में शिकायत प्रथम दृष्टया सही पाए जाने पर आशीष डेनियल और उनके एक साथी के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज किया गया था। आशीष डेनियल पर छेड़छाड़ का केस दर्ज होने का बाद लंबे समय से फरार चल रहा था।
