लेनार्ड सिटी में फिर चोरो की दस्तक, सूने मकान के ताले तोड़े! CCTV में 3 संदिग्ध कैद औद्योगिक थाना क्षेत्र की लेनार्ड सिटी में लगातार दूसरी बार घुसे चोर, रहवासियों में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

लेनार्ड सिटी में फिर चोरो की दस्तक, सूने मकान के ताले तोड़े! CCTV में 3 संदिग्ध कैद औद्योगिक थाना क्षेत्र की लेनार्ड सिटी में लगातार दूसरी बार घुसे चोर, रहवासियों में दहशत, पुलिस गश्त पर उठे सवाल

रतलाम। औद्योगिक थाना क्षेत्र की लेनार्ड सिटी में एक बार फिर चोरों की दस्तक से सनसनी फैल गई है। चोरों ने यहां एक सूने मकान को निशाना बनाने का प्रयास  किया है। वहीं मंदिर में भी चोरी के प्रयास किए जाने की सूचना सामने आ रही है। वारदात के दौरान तीन संदिग्ध CCTV कैमरों में कैद हुए हैं। संदिग्ध पूरी कालोनी में बेखौफ घुमते नजर आ रहे हैं। वही मंगलवार को भी इसी कालोनी में चोर घुसे थे जो सीसीटीवी में कैद हुए थे। इस दौरान चोरी का प्रयास असफल रहा था। लेनार्ड  सिटी में लगातार हो रही घटनाओं के बाद रहवासियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। वही सूत्रों से जानकारी मिली है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार ने बीट प्रभारी ओर चिता जवान को निलंबित कर दिया है। 


जानकारी के अनुसार चोरी का प्रयास औद्योगिक थाना क्षेत्र के जावरा रोड स्थित लेनार्ड सिटी निवासी प्रियरंजन श्रीवास्तव, जो रेलवे के डीजल शेड रतलाम में कर्मचारी हैं। के घर हुई। बताया जा रहा है कि गत दिवस प्रियरंजन की तबीयत खराब होने के कारण परिजन उन्हें अस्पताल लेकर गए थे। इस दौरान घर पर कोई मौजूद नहीं था। 
उनके पड़ोसी ओमप्रकाश कुमार, जो रेलवे कर्मचारी हैं, भी प्रियरंजन के परिजनों के साथ अस्पताल गए थे। सुबह करीब 5 बजे जब वे वापस लौटे तो प्रियरंजन के घर का गेट खुला हुआ था। ओर ओमप्रकाश के घर का गेट भी खुला मिला। इसके बाद उन्होंने तत्काल परिजनों को सूचना दी। हालांकि परिवार अस्पताल में है और चौरी कितनी हुए इसकी जानकारी अभी सामने नहीं आई है।


कालोनी में लगे CCTV फुटेज में तीन संदिग्ध नजर आ रहे हैं। जो पूरी कालोनी में बेखौफ घूम रहे हैं। कालोनी  में चोरी के प्रयास की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस अब फुटेज के आधार पर उनकी पहचान और गतिविधियों की जांच कर रही है। वहीं कालोनी के लोगों का कहना हे कि चोरों ने मंदिर को भी निशाना बनाया है। सुबह मंदिर का ताला भी टूटा हुआ था।


मंगलवार रात भी कॉलोनी में घुसे थे तीन चोर
गौरतलब है कि मंगलवार रात भी इसी लेनार्ड सिटी कॉलोनी में तीन चोर घुसे थे। रात करीब 1:42 बजे तीनों बदमाश कॉलोनी की दीवार फांदकर अंदर आए और CCTV में कैद हुए। इसी दौरान कॉलोनी निवासी श्यामचरण शर्मा के बेटे अभिनव शर्मा घर की गैलरी में पढ़ाई कर रहे थे। उन्हें कुत्तों के भौंकने की आवाज सुनाई दी। बाहर देखने पर उन्होंने तीन संदिग्धों को देखा।
अभिनव ने जब जोर से आवाज लगाकर पूछा कि कौन है, तो तीनों बदमाश उनके घर पर पत्थर मारते हुए भागने लगे। घटना की सूचना रहवासियों ने तत्काल 112 पर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और रहवासियों की मदद से एक संदिग्ध को कॉलोनी से ही पकड़ लिया गया था।
मंगलवार की घटना के बाद अब एक बार फिर चोरी की वारदात करने का प्रयास  किया गया हे। इससे कॉलोनी के रहवासियों में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है। रहवासियों का कहना है कि लगातार संदिग्ध गतिविधियां और चोरी की घटनाएं सामने आने के बावजूद पुलिस की नियमित गश्त नजर नहीं आ रही है।