रतलाम में जिला प्रशासन के खिलाफ सरपंच-सचिवों का शक्ति प्रदर्शन, 15 अक्टूबर को जिला पंचायत का करेंगे घेराव

रतलाम में जिला प्रशासन के खिलाफ सरपंच-सचिवों का शक्ति प्रदर्शन, 15 अक्टूबर को जिला पंचायत का करेंगे घेराव

रतलाम। रतलाम जिले के सरपंच सचिव और रोजगार सहायकों ने जिला प्रशासन पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए विरोध करने का मूड बना लिया हैं, जिले की ग्राम पंचायतों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने जिला प्रशासन के खिलाफ एकजुट  होकर आवाज बुलंद करने की रणनीति बनाई है। संयुक्त संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जिले के सरपंच, पंचायत सचिव और सहायक सचिव 15 अक्टूबर को जिला पंचायत कार्यालय का घेराव कर ज्ञापन सौंपेंगे। मोर्चा ने प्रशासन पर तानाशाही रवैया अपनाने और पंचायत प्रतिनिधियों व कर्मचारियों का मानसिक उत्पीड़न करने के आरोप लगाए हैं।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने इसको लेकर जानकारी दी है जिला पंचायत अध्यक्ष, जनपद अध्यक्ष और सरपंच संघ के संयुक्त नेतृत्व प्रशासन की कथित कार्यशैली के विरोध में एकजुट होकर आवाज उठाई जाएगी।

मोर्चा के अनुसार, गुरुवार, 15 अक्टूबर 2026 को सुबह 11 बजे जिला पंचायत कार्यालय, रतलाम पर विशाल घेराव एवं ज्ञापन प्रदर्शन किया जाएगा। इसके जरिए प्रशासन के सामने अपनी मांगें रखी जाएंगी। मोर्चा का कहना है कि पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों के सम्मान, अधिकारों तथा कार्य करने की परिस्थितियों से जुड़े मुद्दों को लेकर यह कदम उठाया जा रहा है।

संयुक्त संघर्ष मोर्चा ने जिले के सभी सरपंचों, पंचायत सचिवों और सहायक सचिवों से अधिक से अधिक संख्या में प्रदर्शन में शामिल होने की अपील की है। मोर्चा का कहना है कि पंचायत व्यवस्था से जुड़े लोगों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के लिए एकजुट होना जरूरी है।जिला प्रशासन को जो ज्ञापन दिया जाएगा उसमें 10 प्रमुख मांगें उठाने की बात कही गई है।