महापौर पटेल ने निगम भवन पर ध्वजारोहण किया
रतलाम 15 अगस्त। 15 अगस्त 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर निगम महापौर प्रहलाद पटेल ने प्रातः 7.30 बजे निगम भवन पर ध्वजारोहण किया।
महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर सभी को 80 वें स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि हमारे भारत देश को पुरे विश्व में शंाति का प्रतीक माना जाता है। हम सौभाग्यशाली है कि हमनें आजाद भारत में जन्म लिया है लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद हमें लम्बी गुलामी से आजादी मिली है, हमें हमारे देश की अखण्डता और अक्षुणता को ओर अधिक मजबुत बनाने के लिये एकजुट रहना होगा साथ राष्ट्र के लिये अपने कर्तव्यों के प्रति सजग रहना होगा।
निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज पुरा देश आजादी का पर्व स्वतंता दिवस पुरे हर्षोल्लास से मना रहा है। हमारा राष्ट्रीय ध्वज अखंडता और एकता का परिचायक है, हमे इस एकता और अखंडता को बनाये रखना होगा।
पार्षद श्रीमती यास्मीन शैरानी ने कहा कि आज हम बड़े ही हर्षोल्लास से हमारे भारत देश की आजादी का स्वतंत्रता दिवस मना रहे है। हमें यह आजादी लाखो शहीदों की कुर्बानी के बाद विरासत मंे मिली है इसे हमें कायम रखना होगा।
निगम आयुक्त अनिल भाना ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी उपस्थितों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई देते हुए कहा कि रतलाम शहर के विकास के लिए हम सभी एकजुट होकर अच्छे से भी अच्छा कार्य करेंगे।
इस अवसर पर महापौर परिशद सदस्य पप्पू पुरोहित, दिलीप गांधी, धर्मेन्द्र व्यास, अक्षय संघवी, रामूभाई डाबी, श्रीमती सपना त्रिपाठी, पार्षद परमानन्द योगी, रणजीत टांक, योगेश पापटवाल, धर्मेन्द्र रांका, करण कैथवास, श्रीमती निशा सोमानी, श्रीमती हीना मेहता, श्रीमती आयुषी सांकला, श्रीमती शबाना, श्रीमती कविता चौहान, श्रीमती धीरजकुवंर राठौर, श्रीमती प्रीति कसेरा, श्रीमती संगीता सोनी, श्रीमती माया पांचाल, मोहम्मद सलीम बागवान, कमरूद्धीन कचवाय, नव नियुक्त एल्डरमेन नारायण सांकला, पूर्व मंडल अध्यक्ष कृष्ण कुमार सोनी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी, राजेश माहेश्वरी, जलज सांकला, हार्दिक मेहता, किशोरसिंह राठौर, शेरू पठान, संजय कसेरा, उपायुक्त सचिन सिटोले सहित निगम अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन गोपाल झालीवाल ने किया व आभार राजस्व समिति प्रभारी दिलीप गांधी ने माना।
पुष्पमाला अर्पित कर जनप्रतिनिधियों ने शहीदों को याद किया
रतलाम 15 अगस्त । अपने प्राणों की आहूती देकर लम्बी गुलामी से भारत को आजादी दिलाने वाले लाखों शहीदों की याद में पार्षदगणों ने शहीद चौक स्थित मिनी इंडिया गेट पर पुष्पमाला अर्पित कर उन्हे याद किया।
