जावरा में भारी पुलिस बल के बीच गणेश प्रतिमाएं पहुंची कर्बला मैदान, रैपिड एक्शन फोर्स सहित डीआईजी-एसपी ने संभाला मोर्चा, सुरक्षा के लिए कई कंपनियों रही तैनात

जावरा में भारी पुलिस बल के बीच गणेश प्रतिमाएं पहुंची कर्बला मैदान, रैपिड एक्शन फोर्स सहित डीआईजी-एसपी ने संभाला  मोर्चा, सुरक्षा के लिए कई कंपनियों रही तैनात

रतलाम। जावरा में गणेश प्रतिमा विसर्जन के स्थान को लेकर बनी तनाव की स्थिति उस समय समाप्त हो गई जब दोनों पक्षों की सहमति से करबला मैदान में गणेश प्रतिमा  ले जाए जाने और यहाँ से चल समारोह निकाले जाने को लेकर बात बनी। इसके साथ ही शाम 6 बजे से कई गणेश प्रतिमाएं एक के बाद एक कर्बला मैदान पहुंची और यहां मैदान में सभी का एकत्रीकरण शुरू हुआ। इसमें बाद यहाँ से एकसाथ सभी  गणेश प्रतिमाओं का चल समारोह शुरू हुआ। जो शहर के विभिन्न क्षेत्रों से घूमकर वापस कर्बला मैदान पहुंचेगी और उसके बाद इनका विसर्जन तय स्थान पर किया जाएगा। 

गणेश प्रतिमाओ के चल समारोह को लेकर भारी संख्या में पुलिस बल सहित कई सुरक्षा कंपनियां तैनात रहे। इसके साथ ही कर्बला मैदान को चारो तरफ से बैरिकेटिंग  कर बंद कर दिया गया था। वही शहर के कई हिस्सों में  के रास्ते को भी बंद कर रखा था और आने जाने वालों की चेकिंग की जा रही थी। सुरक्षा की दृष्टि से यहाँ डॉग स्क्वॉयड ओर अन्य सुरक्षा टीमें मौजूद रही। 

गौरतलब है कि अनंत चतुर्दशी पर सकल हिंदू समाज द्वारा गणेश प्रतिमा विसर्जन चल समारोह कर्बला मैदान (पेलेस ग्राउंड) से निकालने की तैयारी की थी। जिसको  लेकर मुस्लिम समाज की ओर से पिछले तीन दिनों से स्थल चयन को लेकर आपत्ति जताई जा रही थी। इसे लेकर शहर में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनने के बाद गणेश प्रतिमाओं के एकत्रीकरण और चल समारोह का रास्ता साफ हुआ।
इसी बीच सीरत कमेटी के कार्यवाहक अध्यक्ष मोबिन खान मेव ने रात में वीडियो जारी कर मुस्लिम समाज से शांति बनाए रखने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह समय सब्र करने का है और ऐसा कोई काम नहीं किया जाए, जिससे जावरा में अशांति फैले। उन्होंने लोगों से दुआ करने की अपील करते हुए कहा कि वह नहीं चाहते कि किसी भी भाई को परेशानी का सामना करना पड़े।

शहर की कई बड़ी प्रतिमाएं पहुंची मेदान में

गणेश प्रतिमा चल समारोह में एक साथ 2 दर्जन के करीब बड़ी गणेश प्रतिमाएं शामिल हुई। जावरा में भजन गायिका शहनाज अख्तर की भजन संध्या को लेकर भी खासा उत्साह  हिन्दू समाज में नजर आया। इसी के साथ कर्बला मैदान में  महामंडलेश्वर संत आनंद गिरि महाराज समेत अन्य संत भी चल समारोह में शामिल हुए।
जावरा नगर की गणेश प्रतिमाओं को कर्बला मैदान में एकत्र किया गया। यहां से चल समारोह शुरू होकर शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरेगा। इसके बाद वापस कर्बला मैदान पहुंचकर निर्धारित स्थान पर गणेश प्रतिमाओं का विसर्जन किया जाएगा।

सुरक्षा को लेकर 7 कंपनियां और करीब 1000 सेक्यदा पुलिसकर्मी तैनात

मौके की नजाकत को देखते हुए जावरा में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। सुरक्षा के लिए 7 कंपनियां तैनात की गई हैं, जिसमें 2 रैपिड एक्शन फोर्स और 5 एएसएफ बटालियन की कंपनियां शामिल हैं। इनके अलावा करीब 1000 पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। 
वही रतलाम जिले के साथ आसपास के जिलों से भी पुलिस बल बुलाया गया है।
साथ ही डॉग स्क्वाड और अन्य तकनीकी सुरक्षा के इंतजाम भी किए गए थे। 


कलेक्टर-डीआईजी ओर एसपी ने संभाला मोर्चाजावरा में चल समारोह को लेकर कानून-व्यवस्था की स्थिति पर नजर रखने के लिए कलेक्टर अजय कटेसरिया और डीआईजी निमिष अग्रवाल, एसपी अमित कुमार, एएसपी विवेक कुमारवलाल सहित कई अधिकारियों  ने मोर्चा मोर्चा संभाला।