कलेक्टर कार्यालय में पीने के पानी को तरसे लोग, कार्यालय में लगी आरो मशीन में जमी गाद!
रतलाम कलेक्टर कार्यालय में अव्यवस्थाओं की तस्वीरें सामने आई हैं। जहां आमजन पीने के पानी के लिए परेशान होते नजर आ रहे हैं।
कलेक्टर कार्यालय परिसर में लगे पानी के नलों की टोटियां तो लगी हुई हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं है। वही पानी की टंकियों में गंदगी भरी पड़ी है। ऐसे में दूर-दराज से आने वाले लोगों को साफ पीने का पानी तक नसीब नहीं हो पा रहा। वहीं अधिकारियों के लिए आरो से भरी पीने के पानी से भरी केने कार्यलय में पहुंचती है और जनता पीने के पानी को तरस्ती है ।

बड़ी बात कार्यालय में पीने के पानी की आरो मंशीन की टोंटियां सुख चुकी हे।और मशीन में गंदगी और गाद जमी हुई है । जिसके चलतें कार्यालय में अपने काम से पहुंचे नागरिकों को पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के बीच लोगों को हो रही परेशानी प्रशासनिक व्यवस्थाओं की पोल खोल रही है। इस संबंध में जब कलेक्टर कार्यालय के नाजिर अनिल सोनी से चर्चा की तो उनका कहना था कि मशीन ठीक कराई हे और चालू है, लेकिन मौके पर मशीन गंदगी से भरी हुई थी और बंद पड़ी हुई थी।

लोगों का कहना है कि जिम्मेदार अधिकारियों को इस ओर ध्यान देना चाहिए ताकि कलेक्टर कार्यालय जैसे महत्वपूर्ण सरकारी दफ्तर में आमजन को मूलभूत सुविधाएं मिल सकें।

