स्वच्छता पहरियो का किया सम्मान, महापौर बोले-स्वच्छता में लक्ष्मी का वास, इससे रहता है स्वास्थ्य भी बेहतर

रतलाम। शहर स्वच्छ होगा तो देश स्वच्छ होगा। स्वच्छता हम सभी की जिम्मेदारी है। जहां स्वच्छता होती हैं, वहां लक्ष्मी का वास होने के साथ-साथ स्वस्थता भी होती है।
यह बात महापौर प्रहलाद पटेल ने वार्ड क्रमांक 40 में स्वच्छता प्रहरी सम्मान समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित करते हुए कही। उन्होंने कहा कि नागरिकों के सम्मान कार्यक्रम से नगर के अन्य नागरिक भी प्रेरित होंगे। अब वह दिन दूर नहीं जब रतलाम नगर का प्रत्येक नागरिक स्वच्छता सेना का सिपाही बनेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे अमानक पालिथीन व डिस्पोजल का उपयोग पूर्णत: बंद कर दें, क्योंकि यह मानव शरीर को नुकसान पहुंचाने के साथ ही हमारी धरती मां के लिए भी हानिकारक है। हमें आने वाली पी?ी को स्वच्छ वातावरण देना है। उन्होंने कहा कि जब भी घर से निकले अपने साथ कप?े या जूट की थैली अवश्य साथ लेकर जाए।
मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी ने कहा कि महापौर परिषद ने जिस प्रकार से विकास कार्य कर इतिहास लिखा है, उसी प्रकार से हमारा भी कर्तव्य है कि रतलाम नगर को स्वच्छ-सुंदर बनाएं। भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य निमिष व्यास, मंडल अध्यक्ष निलेश गांधी, महापौर परिषद सदस्य विशाल शर्मा, सपना त्रिपाठी, पूर्व महापौर परिषद सदस्य पवन सोमानी, पार्षद प्रतिनिधि गौरव त्रिपाठी आदि ने वार्ड क्रमांक 40 के स्वच्छता प्रहरी मधु माहेश्वरी, अन्नपूर्णा पोरवाल, मनोज तिवारी, देवेंद्र सक्तावत, डा. कमल तिवारी, देवेंद्र चोपडा, सुमित्रा लखेरा, ओमदास बैरागी, मांगीलाल मोदी, पपीहा सुरोलिया, चंदा नांदेचा, अमिता चोपडा, चंद्रप्रभा चौरसिया, महेश कोठारी, स्मित ओझा, यामिनी व्यास, हंसा व्यास, ज्योति व्यास, संगीता व्यास, मनोरमा शर्मा, शारदा गौड को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया।
प्रारंभ में महापौर व अतिथियों का स्वागत देवेंद्र व्यास, वैभव व्यास, अरविंद मेहता, नीलेश जैन, ललित चोपडा, राकेश नाहर, ओमप्रकाश ओझा, चेतन व्यास, कपिल व्यास, कमल मूणत, संजय शर्मा (मालिक), आशीष दशोत्तर आदि ने किया। संचालन हेमंत राहौरी ने किया। आभार वैभव व्यास ने माना।