बेड़दा में नए चिकित्सक डॉ.दयाराम मईडा ने पदभार गृहण किया, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत
रतलाम।/सैलाना। सैलाना विधानसभा क्षेत्र के बेड़ादा आरोग्य अस्पताल में नए चिकित्सक डॉ. दयाराम मईडा ने अपनी सेवाएं प्रारंभ कर दी हैं। उनके अस्पताल पहुंचने पर सामाजिक कार्यकर्ता सुरेन्द्र डिंडोर एवं कोदर कटारा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।
डॉ. मईडा अब आरोग्य अस्पताल में प्रतिदिन सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक ओपीडी सेवाएं प्रदान करेंगे। उनके पदभार ग्रहण करने से क्षेत्र के मरीजों को स्वास्थ्य परामर्श एवं उपचार की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने की उम्मीद है।
इस अवसर पर स्वागतकर्ताओं ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में अनुभवी चिकित्सक की उपलब्धता से लोगों को समय पर उपचार मिल सकेगा और स्वास्थ्य सेवाएं अधिक सुलभ होंगी। अस्पताल प्रबंधन ने भी क्षेत्रवासियों से निर्धारित समय पर अस्पताल पहुंचकर स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लेने की अपील की है।
डॉ. दयाराम मईडा को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए क्षेत्रवासियों ने उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
