शिवपुर सरकारी स्कूल में मनाया उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर मनाया उमंग दिवस

शिवपुर सरकारी स्कूल में मनाया उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर मनाया उमंग दिवस

रतलाम। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय शिवपुर में सोमवार को “उमंग है तो जिंदगी में रंग है” थीम पर उमंग दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम की शुरुआत मां सरस्वती की पूजा-अर्चना और सरस्वती वंदना से हुई। छात्राओं संध्या, अलीना और रितिका ने सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की डॉ. पल्लवी सोलंकी, आयुर्वेद अधिकारी डॉ. कीर्तिकुमार पाटीदार, प्रोफेसर अर्जुन सिंह, प्रोफेसर अंकित पांचाल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता पूजा परमार सहित संस्था प्रधान एवं प्राचार्य श्रीकांत वर्मा उपस्थित रहे।


अतिथियों ने विद्यार्थियों को जीवन कौशल शिक्षा को अपने जीवन में आत्मसात करने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान उमंग की जानकारी श्री उम्मेदराम गोयल ने दी। विद्यार्थियों को उमंग शपथ दिलाने के साथ उमंग एंथम सुनाया गया। क्विज प्रतियोगिता का आयोजन सुश्री धर्मा कोठारी ने कराया।
कक्षा 12वीं की छात्रा अर्चना गोयल ने जीवन कौशल शिक्षा से विद्यार्थियों में आए बदलावों को साझा किया। प्रत्येक कक्षा से एक-एक गतिविधि कराई गई और इनमें भाग लेने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किए गए।
कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिकाओं और कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। संचालन श्री उम्मेदराम गोयल ने किया, जबकि आभार श्रीमती सलोनी शक्तावत ने माना।