आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाजना में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र बाजना में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का शुभारंभ

बाजना। प्रदेश में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग की परियोजना बाजना के आंगनबाड़ी केंद्रों पर “आंगन मिलन सेवा” कार्यक्रम का शुभारंभ 26 सितंबर को किया गया। कार्यक्रम जिला कार्यक्रम अधिकारी श्री सुभाष चंद्र जैन के मार्गदर्शन एवं परियोजना अधिकारी श्री एहतेशाम अंसारी के नेतृत्व में आयोजित हुआ।

बाजना आंगनबाड़ी केंद्र पर आयोजित शुभारंभ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र वसुनिया मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सांसद प्रतिनिधि श्री रौनक गांधी, कार्यसमिति सदस्य श्री हेमचंद्र डामोर, अजा-अजजा मोर्चा मंत्री श्री जगवंता डामोर, मंडल महामंत्री श्री लागजी चारपोटा, उपसरपंच श्री रोनक लुणावत, नगर अध्यक्ष श्री राजेश अग्रवाल, श्री गोपाल प्रजापत, पैसा एक्ट जिला समन्वयक श्री दिनेश वसुनिया, जनपद समन्वयक श्री नाथूलाल हरि, बागधरा संस्था समन्वयक श्रीमती रेणुका पोरवाल एवं ग्राम पंचायत बाजना के सचिव श्री विक्रम खराड़ी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का उद्देश्य शासन की सेवाओं को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना तथा आंगनबाड़ी केंद्रों को जनभागीदारी का सशक्त केंद्र बनाना है। कार्यक्रम के माध्यम से बच्चों एवं माताओं को पोषण संबंधी जानकारी देने, लाभार्थी महिलाओं से उनके अनुभव साझा कराने, संवाद स्थापित करने तथा स्वास्थ्य परीक्षण सहित विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा।

शुभारंभ अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने परिसर को सुंदर रंगोलियों से सजाया तथा अतिथियों का तिलक लगाकर एवं बैज लगाकर स्वागत किया। अतिथियों ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। परियोजना अधिकारी श्री एहतेशाम अंसारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए स्वागत भाषण दिया।

कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष श्री नरेंद्र वसुनिया ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के संदेश का वाचन किया तथा महिलाओं को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए योजनाओं का लाभ लेने और बेहतर कार्य करने के लिए प्रेरित किया। सांसद प्रतिनिधि श्री रौनक गांधी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। महिलाओं को लाड़ली बहना योजना के माध्यम से आर्थिक रूप से सशक्त बनने तथा लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत बालिकाओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों के लिए विभिन्न खेल गतिविधियां आयोजित की गईं। अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए। गर्भवती एवं धात्री महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। अतिथियों द्वारा पौधारोपण किया गया। साथ ही आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं एवं आशा कार्यकर्ताओं का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया।

कार्यक्रम में क्षेत्रीय बालक-बालिकाओं ने आदिवासी परंपरा एवं लोककला को प्रदर्शित करते हुए ढोल की थाप पर पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया। नृत्य ने कार्यक्रम में मौजूद महिलाओं, बच्चों एवं ग्रामीणों का उत्साह बढ़ाया। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने भी बच्चों के साथ आदिवासी नृत्य में सहभागिता की। मुख्यमंत्री के संदेश का वीडियो भी उपस्थित लोगों को दिखाया गया।

कार्यक्रम में सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला हटीला का विशेष सहयोग रहा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता संगीता मेहरा, पूजा वर्मा, प्रमिला, सुंदर, लक्ष्मी, सोहन बाई एवं सुमित्रा बाई तथा सहायिका दीपिका कहार, कैलाशी, शकुंतला, पारू बाई, हेमलता एवं लीला सहित क्षेत्र की आशा कार्यकर्ताओं का अतिथियों द्वारा सम्मान किया गया।

इसी क्रम में रावटी मंडल क्षेत्र की आंगनबाड़ियों में मंडल अध्यक्ष श्री महेंद्र जाट, श्री प्रकाश ग्वालेरी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों के आतिथ्य में कार्यक्रम आयोजित किए गए। वहीं राजपुरा माताजी मंडल क्षेत्र में मंडल अध्यक्ष श्री मंगल जोड़िया एवं श्री सुरेश टाक के आतिथ्य में आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ।

कार्यक्रमों में पर्यवेक्षक रितु डावर, रजनी मइड़ा, श्यामा सिंघाड़ एवं हबीबनूर पठान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका, आशा कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन परियोजना अधिकारी श्री एहतेशाम अंसारी ने किया तथा आभार पर्यवेक्षक श्रीमती सुशीला हटीला ने माना।