गर्मी ने तोड़ दिया रतलाम का रिकॉर्ड, इतिहास में पहली बार पारा पहुंचा 46.5, दुनिया का 8वा सबसे गर्म शहर बना रतलाम, गर्म हवाओं से लोग हुए बेहाल, हिटवेव की आशंका, सड़कों पर सन्नाटा
रतलाम। गर्मी के मौसम में इन दिनों सूरज का पारा सातवे आसमान पर है, इसके साथ गर्म हवाओं और लू थपेड़ों से आम जन परेशान है। इस बार तो सूरज ने लगता है कहर ढहाने की ही सोच रखी है। रतलाम में 3 दिनों से जिस प्रकार तापमान बढ़ा है, उसने तो दशको पहले पड़ी गर्मी की याद ताजा कर दी। इस बार गर्मी ने सारे रिकार्ड भी तोड़ दिए और पारा 46.5 डिग्री तक पहुंच गया।ये तापमान अब तक का सबसे ज्यादा रहा ओर विश्व में 8 वे स्थान पर रतलाम को लाकर खड़ा कर दिया। वही प्रदेश में भी सबसे गर्म शहर की गिनती में शामिल है। ऐसी गर्मी में यदि कोई सडक़ पर भी निकला तो ऐसा लगा जैसे भट्टी में चल रहे।
रतलाम में इन दिनों आसमान से आग बरस रही है। गर्मी अपना विकराल रूप दिखा रही है। पिछले चार दिनो से रतलाम लगातार सबसे गर्म शहर के श्रेणी में नजर आ रहा है और कल तो गर्मी ने अपना रिकॉर्ड ही तोड दिया। दिन का तापमान 46.5 डिग्री पर जा पहुंचा। तो वहीं रात का तापमान भी लगभग 28 डिग्री तक रहा।
आज भी सुबह से ही गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया। दोपहर से लेकर देर शाम तक गर्म लू के थपेडों ने आमजनों को परेशान कर दिया। शाम तक आसमान में बादल भी छाए। लेकिन हीट वेव के कारण गर्मी का असर बना रहा।
गर्मी के कारण दोपहर से लेकर शाम तक सडक़ों पर लगभग सन्नाटा ही रहा। इस बीच यदि कोई सडक़ भी निकला तो उसे सडक़ भटटी की तरह लगी। ऐसे में आमजन गर्मी से बचने के लिए ठंडे पेय पदार्थों और छाव का सहारा भी लेते रहे।
मौसम विभाग की माने तो इससे पहले रतलाम का तापमान 9 मई 2022 में 46.0 डिग्री पर पहुंचा था। चार साल बाद एक बार फिर गर्मी ने अपना रिकॉर्ड तोड दिया। पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में 1.5 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा की बढ़ोतरी नजर आईं है। जबकि रात के तापमान में 0.2 डिग्री पारा बडा है। इससे पहले करीब 75 साल पहले इतनी भीषण गर्मी पड़ी थी। बढ़ती गर्मी के बीच मौसम विभाग से भी राहत की उम्मीद नजर नहीं आ रही है । मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि अगले दो चार दिन और तापमान बढ़ सकता है और जिले में हिटवेव की भी आशंका बनी हुई है।
