रायल कालेज में विद्यार्थियों को एआइ और स्पेस-टेक में करियर के टिप्स दिए

रायल कालेज में विद्यार्थियों को एआइ और स्पेस-टेक में करियर के टिप्स दिए

रतलाम। रायल इंस्टीट्यूट आफ मैनेजमेंट एंड एडवांस्ड स्टडीज (रायल कालेज) के कंप्यूटर साइंस विभाग ने सूचना प्रौद्योगिकी पर एक दिवसीय सेमिनार आयोजित किया। मुख्य वक्ता मध्यप्रदेश शासन के आईटी अधिकारी मुकेश गुप्ता, विशिष्ट अतिथि अनिता गुप्ता रहीं। संयोजक प्रशासक दिनेश राजपुरोहित, को-आर्डिनेटर व साइंस विभागाध्यक्ष प्रो. दीपिका कुमावत थीं। मुकेश गुप्ता ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, मशीन लर्निंग, डेटा एनालिटिक्स व साइबर सुरक्षा में रोजगार अवसर बताते हुए विद्यार्थियों को इसरो, डीआरडीओ और स्पेस-टेक स्टार्टअप्स में करियर तलाशने प्रेरित किया। सैटेलाइट कम्युनिकेशन, ड्रोन, रिमोट सेंसिंग और जियोटेक/जीआइएस के कृषि, मौसम विज्ञान, आपदा प्रबंधन, इंफ्रास्ट्रक्चर मैपिंग व डिफेंस में उपयोग बताए। उन्होंने प्रोग्रामिंग, आधुनिक टूल्स और हैंड्स-आन प्रोजेक्ट्स पर जोर दिया। दिनेश राजपुरोहित ने अकादमिक ज्ञान के साथ आधुनिक तकनीकी कौशल जरूरी बताते हुए आधुनिक कंप्यूटर लैब्स, इंडस्ट्रियल विजिट्स, एक्सपर्ट लेक्चर्स व तकनीकी कार्यशालाओं से विद्यार्थियों को इंडस्ट्री और प्लेसमेंट के लिए तैयार करने की जानकारी दी। प्रो. दीपिका कुमावत ने प्रोजेक्ट-बेस्ड लर्निंग अपनाने का संदेश दिया। अनिता गुप्ता ने निरंतर सीखने व नवाचार के लिए प्रेरित किया। प्रो. श्रद्धा रानी परमार, प्रो. निर्मल जादव, प्रो. कृष्णकांत प्रजापति, प्रो. रेखा व्यास, लोकेंद्रसिंह गोयल, प्रो. नेहल पंचोली सहित महाविद्यालय परिवार व विद्यार्थी उपस्थित रहे। संचालन प्रो. आंचल नागल ने किया।