उत्कृष्ट कार्य करने पर देवड़ा को मिला सम्मान

उत्कृष्ट कार्य करने पर देवड़ा को मिला सम्मान


रतलाम। शासकीय सेवा शिक्षा विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्री राजपूत नवयुवक मंडल रतलाम के अध्यक्ष शैलेंद्र सिंह देवड़ा का स्वतंत्रता दिवस समारोह पर रतलाम जिले के प्रभारी मंत्री श्री भदोरिया द्वारा नगर विधायक चेतन कश्यप, जिलाधीश नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी, जिला पुलिस अधीक्षक राहुल कुमार लोधा, भाजपा जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंह लुनेरा की उपस्थिति में सम्मानित किया गया। श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास महिला मंडल व समस्त राजपूताना संगठन द्वारा श्री देवड़ा की उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।