दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव का आगाज आज से : भव्य वाहन रैली से होगी शुरुआत

दो दिवसीय परशुराम जन्मोत्सव का आगाज आज से : भव्य वाहन रैली से होगी शुरुआत

रतलाम (प्रकाशभारत न्यूज़) समस्त ब्राह्मण समाज के आराध्य देव भगवान श्री परशुराम जी का जन्मोत्सव इस वर्ष नगर में दो दिवसीय भव्य आयोजन के रूप में मनाया जाएगा। जन्मोत्सव की शुरुआत 18 अप्रैल से होगी, जबकि 19 अप्रैल (अक्षय तृतीया) को मुख्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस अवसर पर श्री परशुराम युवा मंच के तत्वाधान में 18 अप्रैल को शाम 5 बजे भव्य वाहन रैली निकाली जाएगी। रैली महलवाड़ा से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई शक्ति नगर स्थित श्री परशुराम महादेव मंदिर पहुंचेगी, जहां भगवान परशुराम जी की महाआरती के साथ कार्यक्रम का समापन किया जाएगा।

रैली का शुभारंभ वैदिक विद्वान पंडित श्यामलाल शर्मा, संगीत एवं गायन क्षेत्र में उपलब्धियां हासिल करने वाली कु. भुवी व्यास, राष्ट्रीय स्तर की कुश्ती चैंपियन बहनें कु. खुशी एवं कु. अलीशा पंड्या, तथा सांदीपनी विद्यालय के कक्षा 12वीं के टॉपर छात्र तितिक्ष पंचोली द्वारा भगवा ध्वज दिखाकर किया जाएगा।

आयोजन को सफल बनाने के लिए श्री परशुराम युवा मंच के संयोजक जगदीश व्यास, संचालक गौरव त्रिपाठी, स्नेहिल उपाध्याय, हितेश शर्मा ‘कामरेड’ सहित सर्व ब्राह्मण महासभा, सर्व ब्राह्मण सभा, सर्व ब्राह्मण सहकारी समिति एवं श्री परशुराम कल्याण बोर्ड के पदाधिकारियों और सदस्यों ने नगर के समस्त ब्राह्मण समाजजनों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है।

रैली का रूट इस प्रकार रहेगा