डोंगरे नगर में गरबारास में हो रही मां दुर्गा की आराधना, बालिकाएं खेल रही गरबा
रतलाम। डोंगरे नगर में मातृशक्ति द्वारा आकर्षक गरबा उत्सव का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें गरबा खेलने वाली माता एवं बहने मां की आराधना करते हुए गरबा रास कर रही है। यह अद्भुत शक्ति प्रदर्शन सभी के लिए प्रेरणा बन गया। भगवा ध्वज से गरबा रास का प्रारंभ होकर, माता रानी के नौ रूपों की जीवंत झांकी और बहनों द्वारा तलवार, त्रिशूल, धनुष-बाण सहित विभिन्न शस्त्रों से किया गया शक्ति प्रदर्शन अद्वितीय रहा। पूरे क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम को हृदय से सराहा और मातृशक्ति का दुपट्टे एवं अक्षत (चावल) से स्वागत कर, पूरी टीम को “राम परिवार” की प्रतिमा भेंट की। यह सम्मान मातृशक्ति के त्याग, साहस और आस्था का प्रतीक है। यहां से प्रारंभ होकर मातृशक्ति बहनें रतलाम जिले के विभिन्न माता रानी गरबा पांडालों में जाकर शस्त्रों द्वारा शक्ति प्रदर्शन करती हुई गरबा करेंगी। अद्भुत शक्ति प्रदर्शन करते हुए गरबा प्रस्तुत किया जाएगा। इन बहनों के माध्यम से हमें माता रानी के साक्षात नव रूपों के दर्शन होंगे। जैसे माता रानी अपने हाथों में शस्त्र धारण कर धर्म रक्षा करती हैं। वैसे ही हमारी मातृशक्ति बहनें विभिन्न शस्त्रों से गरबा कर हिंदू समाज, डोंगरे नगर और संपूर्ण रतलाम जिले का नाम रोशन करेंगी।
