अमलेटा आश्रम में भागवत कथा शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा,संत श्री बोले-कलयुग को दबाने वाला सनातन धर्म है

अमलेटा आश्रम में भागवत कथा शुभारंभ पर निकली कलश यात्रा,संत श्री बोले-कलयुग को दबाने वाला सनातन धर्म है

रतलाम : महाप्रभु अवधूत नित्यानंद बापजी व समर्थ अवधूत राजानंद बापजी के प्रिय अवधूत विश्वानंदजी बापजी के सान्निध्य में नित्यानंद गोशाला आश्रम अमलेटा में श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का शुभारंभ हुआ। यहां 29 अप्रैल तक सुबह 11 से शाम चार बजे तक पंडित महेश पांडे द्वारा कथा का रसपान कराया जाएगा।
कथा के प्रथम दिन गुरुवार को गाजे-बाजों के साथ कलश यात्रा निकाली गई, जो प्रमुख मार्गों से होकर आश्रम पहुंची। पोथी पूजन कर कथा आरंभ की गई। कथा व्यास पीठ गो भक्त पंडित महेश पांडे ने कहा कि जितना हम धर्म की ओर जाएंगे, कलयुग का प्रभाव उतना ही कम होता जाएगा। तीर्थ में आज भी धर्म निवास करता है, इसलिए जब भी तीर्थ जाए तो उसे पिकनिक या घूमने का नाम नहीं दे। कलयुग को दबाने वाला सनातन धर्म है। जितना हम धर्म की ओर जाएंगे कलयुग का प्रभाव उतना ही कम होता जाएगा। संतान को जन्म देना आसान नहीं, क्योंकि आपको जन्म देने में आपकी मां को कितना कष्ट उठाना पड़ा, ये मां ही जानती हैं। आरती के बाद भोजन प्रसादी का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में ग्रामीण विधायक मथुरालाल डामर व विधायक प्रतिनिधि धन्नालाल डामर आदि उपस्थित रहे।