रतलाम चैंपियन लीग (RCL) – IPL की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 220 खिलाड़ियों की बोली लगी...14 टीमें खेलेगी

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) – IPL की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 220 खिलाड़ियों की बोली लगी...14 टीमें खेलेगी

रतलाम चैंपियन लीग (RCL) – IPL की तर्ज पर क्रिकेट टूर्नामेंट, 220 खिलाड़ियों की बोली लगी...14 टीमें खेलेगी

रतलाम। रतलाम जिले के खिलाड़ियों को अंतर्राष्ट्रीय स्तर का मंच देने के लिए  Indian Premier League की तर्ज पर रतलाम चैंपियन लीग (RCL) – कुशाभाऊ ठाकरे ट्रॉफी का आयोजन किया जा रहा है। यह टूर्नामेंट रतलाम जिले के स्थानीय क्रिकेटरों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मंच देने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। इस साल इसका चौथा सीजन होगा।

 टूर्नामेंट की मुख्य जानकारी

तारीख: 25 मार्च से 11 अप्रैल
मैचों की संख्या: 46 मैच
टीमों की संख्या: 14 टीमें
स्थान: नेहरू स्टेडियम रतलाम 
मैच का समय: सभी मुकाबले रात में खेले जाएंगे

खिलाड़ियों की नीलामी

शनिवार को खिलाड़ियों की नीलामी आयोजित की गई। जिसमें कुल 220 खिलाड़ियों की बोली लगी।हर टीम को 15 खिलाड़ी खरीदने थे।टीम मालिकों ने खिलाड़ियों का चयन खेल कौशल, प्रदर्शन और फिटनेस के आधार पर किया।टीमों में बल्लेबाज, गेंदबाज और ऑलराउंडर का संतुलन रखा गया।

इस बार किन खिलाड़ियों को मौका

इस साल पहली बार रतलाम जिले के विभिन्न क्षेत्रों के खिलाड़ियों को शामिल किया गया है।
सेलाना,जावरा,आलोट क्षेत्रों के खिलाड़ियों को भी लीग में खेलने का अवसर मिलेगा।

आयोजन का उद्देश्य

समिति के संरक्षक महेंद्र कोठारी, विकास कोठारी, समिति संयोजक यतेन्द्र भारद्वाज के अनुसार यह लीग स्व. कुशाभाऊ ठाकरे की स्मृति और पूर्व गृह मंत्री हिम्मत कोठारी  की प्रेरणा से आयोजित की जा रही है।

इसका उद्देश्य स्थानीय खिलाड़ियों को बड़ा मंच देना है,युवाओं को क्रिकेट से जोड़ना और खिलाड़ियों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने का अवसर देना है।

पुरस्कार

प्रथम पुरस्कार: ₹1,51,000 + ट्रॉफी
द्वितीय पुरस्कार: ₹75,000 + ट्रॉफी

हर मैच में मैन ऑफ द मैच

पूरे टूर्नामेंट में मैन ऑफ द सीरीज रहेगी।
दर्शकों के लिए इस बार विशेष व्यवस्था की जाएगी।स्टेडियम में स्पेशल स्टैंड लगाए जाएंगे
ये स्टैंड महू से मंगाए जाएंगे।1200 से 1500 दर्शक एक साथ बैठकर मैच देख सकेंगे।