निगम सफाईकर्मियों को अग्रिम वेतन देने की मांग, राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ने महापौर और निगम आयुक्त को दिया ज्ञापन
रतलाम। दीपावली के पूर्व निगम सफाई कर्मचारियों को अग्रिम वेतन देने की मांग को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ने निगम आयुक्त और महापौर को ज्ञापन दिया। राज्य सफाई कर्मचारी ट्रेड यूनियन के जिलाध्यक्ष मोहित तोमर ने बताया कि दीपावली महापर्व को लेकर हिंदू समाज में काफी उत्साह रहता है और नगर निगम में सफाई का काम करने वाले सफाई कर्मचारियों द्वारा हमेशा शहर को साफ सुथरा रखने में विशेष योगदान दिया जाता है। ऐसे में सफाई कर्मचारियों को दीपावली के पूर्व अग्रिम वेतन दिया जाए ताकि सफाईकर्मी अपने परिवार के साथ दीपावली की खुशिया मना सके। इसी को लेकर राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ने महापौर प्रहलाद पटेल एवं नगर निगम आयुक्त अनिल भाना को ज्ञापन सौंपा गया।और ज्ञापन के माध्यम से कर्मचारियों के लिए अग्रिम राशि उपलब्ध कराने की मांग की गई।

इस अवसर पर राज्य सफाई कर्मचारी (ट्रेड यूनियन) के नगर अध्यक्ष शुभम डागर नगर महामंत्री अजय बाली, विकास गिरजे, नगर उपाध्यक्ष गोपाल कल्याणी, आनंद बनी वेद, जितेंद्र गोरन, सचिव दिनेश बोयत, दुष्यंत, महेश रनवे, देवेंद्र घोसर, यश, कोषाध्यक्ष अमन डागर, प्रवक्ता पर्वत चावरे, मीडिया प्रभारी सुमित कल्याण, सोशल मीडिया प्रभारी करण डागर एवं समस्त कार्यकर्ता उपस्थित थे।
