मंडी प्रशासन की बड़ी लापरवाही के चलते थोक मंडी बनी खेरची मंडी, अव्यवस्थाओं के गम्भीर आरोप अनाज मंडी में भी भारी अनियमितता किसानों ने दिया धरना, SDM ने 5 दिनों का दिया समय
रतलाम। जिला प्रशासन और मंडी सचिव की लापरवाही ओर मिलीभगत के कारण रतलाम की सब्जी मंडी थोक मंडी फुटकर बाजार बनकर रह गया है । जहां खुलेआम नियमों अनदेखी की जा रही है। जहां किसानों से कम दामों में सब्जी लेकर ऊंचे दामों में खुलेआम फुटकर मंडी बनाकर बेची जा रही है।
रतलाम में सैलाना बस स्टैंड थोक मंडी मंडी प्रशासन की बड़ी लापरवाही सामने आ रही है जिसे लेकर किसान नेताओं ने हल्लाबोल मंडी प्रशासन प्रशासन को जगाने का प्रयास किया है मंडी की समस्याओं और अव्यवस्थाओं को लेकर किसानों व किसान संघ ने मंडी के बाहर हल्ला बोल दिया थोक मंडी फुटकर सब्जी मंडी बनकर रह गई है किसान तो परेशान हैं ही मंडी प्रशासन को भारी राजस्व का नुक़सान हो रहा है । किसानों से सब्जी लेकर अवैध रूप से मंडी में फुटकर बाजार खुलेआम फल फुल रहा है जिसका किसान नेताओं ने मंडी गेट के बाहर धरना प्रदर्शन किया
मौके पर शहर एसडीएम,मंडी बार साधक अधिकारी आर्ची हरित पहुंची उनकी समस्या सुनी किसानों का कहना है सैलाना बस स्टैंड स्थित सब्जी मंडी थोक व्यापार की है मगर यहां मंडी प्रशासन की मिलीभगत से अवैध फुटकर बाजार खुलेआम चल रहा है और अवैध रूप से अन्य व्यापारी कब्जा जमाकर फुटकर सब्जी बेचते नजर आते हैं जिससे मंडी प्रशासन को राजस्व की हानी हो रही है ।
जिसे लेकर अधिकारी ने मंडी प्रभारी सचिव को फटकार लगाते हुए मंडी की व्यवस्था सुधारने के 5 दिनों का समय दिया है साथ स्वच्छता को लेकर भी निर्देश दिया है वहीं किसान नेता का कहना है यदि हालात नहीं सुधरे तो अनिश्चितकालीन धरना दिया जाएगा । वहीं महू रोड़ स्थित कृषि उपज मंडी में भी अनियमित्ताओं का भरमार है किसानों के शेड पर व्यापारीयों का कब्जा है भीषण गर्मी में किसानों को अपनी उपज लेकर धुप में खड़ा रहना पड़ता है स्वच्छता व्यवस्था नहीं है महिलाओं के लिए शौचालय व्यवस्था नहीं है । महिलाओं को परेशानी उठाना पड़ता है ।
