शहीद मोगरा की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

शहीद मोगरा की पुण्यतिथि पर किया वृक्षारोपण

पिपलौदा। भारतीय जनता पार्टी द्वारा शहिद सुंदरलाल मोगरा की पुण्यतिथि पर श्रद्धासुमन अर्पण कर वृक्षारोपण किया गया साथ ही दो मीनट का मोन रख श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी मण्डल अध्यक्ष राजेन्द्र सिंह गुडरखेडा ने कहा कि शहीद मोगरा की शहादत को कभी नही भुलाया जा सकता। शहीद मोगरा में निडर होकर पार्टी व नगर के हित में कार्य करने का जुनून था जिसे उन्होंने बखूभी निभाया। भाजपा नगर अध्यक्ष मुकेश मोगरा, जिला सदस्य प्रकाश जायसवाल, पूर्व नप अध्यक्ष अतुल गौड, सांसद प्रतिनिधि संजय पूरी गोश्वामी ने भी अपने विचार रखे। इस अवसर पर भाजपा व भाजयूमो पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित थे। संचालन भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष प्रफुल जैन ने किया आभार भाजपा मंडल उपाध्यक्ष कचरूलाल जाट ने माना।