निंबाहेड़ा में जैन भगवती दीक्षा से पहले मोक्षा व चहेती का रतलाम में वरघोड़ा

रतलाम। व्यसनमुक्ति के प्रणेता आचार्य रामलालजी व उपाध्याय प्रवर राजेश मुनिजी की कृपा से पांच फरवरी को रतलाम की मुमुक्षु मोक्षा निर्मल भंडारी व 17 फरवरी को मुमुक्षु चहेती अभिषेक मूणत निंबाहेड़ा में जैन भगवती दीक्षा अंगीकार कर संयम पथ पर अग्रसर होंगी। दीक्षा से पहले रतलाम में साधुमार्गी जैन संघ द्वारा दोनों मुमुक्षु बहनों का वरघोड़ा शनिवार सुबह 8:30 बजे समता सदन घास बाजार से निकल रहा है।
वरघोड़ा खेरादीवास, डालू मोदी बाजार, गणेश देवरी, तोपखाना, चांदनी चौक होते हुए समता शीतल बाग छोटू बाई की बगीची पहुंचेगा। सुबह 10 बजे दीक्षार्थी बहन का अभिनंदन समारोह साधुमार्गी  जैन संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेंद्र गांधी, संघ के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व गृहमंत्री हिम्मत  कोठारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अजीत  चेलावत, राष्ट्रीय मंत्री कमल  पिरोदिया के आतिथ्य में होगा। संघ की बसें चार फरवरी को दीक्षा समारोह में शामिल होने के लिए निंबाहेड़ा के लिए प्रस्थान करेगी। पांच फरवरी को सुबह 8:30 बजे दीक्षार्थी मोक्षा की महानिष्क्रमण यात्रा के पश्चात दीक्षा समारोह होगा। इस अवसर पर संघ अध्यक्ष सुदर्शन पिरोदिया, मंत्री दशरथ बाफना, समता युवा संघ के पंकज मूणत, पवन गोरेचा, महिला मंडल के किरण चंडालिया, सुधा बोहरा, बहू मंडल की प्रीति मूणत, पूजा मूणत, बालक मंडल के ऋषभ मूणत, जय बाफना, बालिका मंडल की इशिता चोपड़ा, स्नेहा मूणत व संघ के प्रत्येक पदाधिकारी ने धर्मालुओं से कार्यक्रम में शामिल होने का अनुरोध किया है।