श्रीमालीवास के महालक्ष्मी मंदिर परिसर में मंत्रोच्चार के साथ किया पौधारोपण

-समाजजनों ने लिया पौधारोपण का संकल्प
एक पौधा जरूर लगाएं शपथ समाजजनों एवं शहरवासियों ने ली
रतलाम। शहर, प्रदेश, देश को हरा भरा बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण अभियान की एक पौधा जरूर लगाएं की पहल पर श्री महालक्ष्मी परिसर में श्रीमालीवास में पंडित बृजभूषण पंड्या के मंत्रोच्चार के साथ उपस्थित श्री श्रीमाली ब्राह्मण समाजजन शहरवासी एवं महिलाओं ने एक पौधा लगाने की शपथ ली। इस अवसर पर समाज अध्यक्ष प्रकाश व्यास तथा समाजजन सुरेंद्रजोशी, सुरेश दवे, चंद्रकांत व्यास,रणछोड़ दवे, जुगल ओझा, सुनील ओझा, महेश दवे, प्रदीप ओझा, मयंक दवे,विजय दवे, दुर्गेश शर्मा, सुरेश व्यास, सुभाष व्यास, विपिन त्रिवेदी, जितेंद्र व्यास, विशाल व्यास, जुगल ओझा, प्रदीप ओझा, अविनाश व्यास, श्रीमती सोनिया व्यास, कविता व्यास, ज्योत्सना किरण ओझा  रेखा ओझा, यामिनी व्यास, अलका, गोपाल दशोत्तर, मनोज दशोत्तर, भूपेंद्र व्यास शहर के प्रबुद्धजन शेरूपठान, मनोहरसिंह बारठ, नरेंद्रसिंह सोलंकी, देवेंद्र वर्मा, अनिल तिवारी, गोपालसिंह, भजनलाल, शंकरलाल मालवीय, महेश सोनी, सिद्धार्थ कोठारी, संजय बोराना, सुनील राठौर, संजय चौहान आदि ने एक पौधा लगाएं देश को हरा भरा रखे की शपथ ली।