जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसादजी मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसादजी मुखर्जी की पुण्यतिथि पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

जावरा। भारतीय जनता पार्टी जावरा विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं द्वारा भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं प्रखर राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी कार्य समिति सदस्य कानसिंह जी चौहान साहब के मुख्य आतिथ्य में सोनालिका ट्रैक्टर शोरूम परिसर में पुष्पांजलि श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया

कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कानसिंह चौहान, जिला उपाध्यक्ष कीर्तिशरण सिंह, पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष अनिल दसेड़ा, पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार, पूर्व पार्षद राजेश चावरे, बाबूलाल सांकला, धनुसिंह पटेल, दशरथसिंह गुर्जर, बालेश्वर गुर्जर, भेरूलाल देवड़ा, राजेंद्र प्रजापत, बद्रीलाल प्रजापत, लक्ष्मीनारायण पटेल, भरत गुर्जर, आशीष पाटीदार, सत्यनारायण सेनी, संजीव सेनी, सोहनलाल गरगामा, हीरालाल यादव, रईस पहलवान, चरणदास बैरागी, धर्मेंद्र माली, मनोहर खमोरिया, महेश माली, सुनील माली, आकाश दसेड़ा, यश धनोतिया, राहुल माली सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन पूर्व जिला मंत्री सुनील भावसार ने किया, जबकि आभार भेरूलाल देवड़ा ने व्यक्त किया।