CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 15 मोबाइल मिले, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने असली मालिकों को लौटाए

CEIR पोर्टल की मदद से गुम हुए 15 मोबाइल मिले, औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने असली मालिकों को लौटाए

रतलाम। रतलाम पुलिस ने CEIR (सेंट्रल इक्विपमेंट आइडेंटिटी रजिस्टर) पोर्टल की मदद से 15 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंप दिए। ये सभी मोबाइल औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने खोजकर उनके असली मालिकों को सौंपे हे। नागरिकों के गुम हुए मोबाइल फोन खोजकर उन्हें वापस दिलाने के अभियान में थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस ने अहम भूमिका निभाई हे।

थाना प्रभारी निरीक्षक गायत्री सोनी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुम मोबाइल से संबंधित शिकायतों पर लगातार कार्रवाई करते हुए CEIR पोर्टल पर दर्ज तकनीकी जानकारी का विश्लेषण किया। इसके आधार पर विभिन्न स्थानों से 15 मोबाइल फोन बरामद किए गए। आवश्यक वैधानिक प्रक्रिया एवं स्वामित्व का सत्यापन करने के बाद सभी मोबाइल उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिए गए।
अपने गुम मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने खुशी जताते हुए रतलाम पुलिस और थाना औद्योगिक क्षेत्र पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस का कहना है कि आज के समय में मोबाइल फोन केवल संचार का माध्यम नहीं, बल्कि इसमें महत्वपूर्ण दस्तावेज, बैंकिंग और अन्य डिजिटल जानकारी भी सुरक्षित रहती है। ऐसे में मोबाइल की बरामदगी लोगों के लिए बड़ी राहत है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गायत्री सोनी, उपनिरीक्षक ध्यानसिंह सोलंकी, आरक्षक विजय पंवार, किशन वर्मा, मनीष परिहार और पवन मेहता की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल गुम या चोरी होने पर तत्काल संबंधित थाने में सूचना दें तथा CEIR पोर्टल पर शिकायत दर्ज कर IMEI नंबर ब्लॉक कराएं। IMEI नंबर सुरक्षित रखने से मोबाइल की तलाश और बरामदगी में काफी मदद मिलती है।