महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे महाकाल महारुद्राभिषेक, 12 ज्योतिर्लिंग व एक दिव्य शिवलिंग का आमजन कर सकेंगे अभिषेक

महाशिवरात्रि पर 251 यजमान एक साथ करेंगे महाकाल महारुद्राभिषेक, 12 ज्योतिर्लिंग व एक दिव्य शिवलिंग का आमजन कर सकेंगे अभिषेक

रतलाम : महाशिवरात्रि पर्व पर सनातन सोशल ग्रुप द्वारा प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी संत-महात्माओं के सान्निध्य में महाकाल महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन में 251 यजमान एक साथ बाबा महाकाल का महारुद्राभिषेक करेंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से 12 ज्योतिर्लिंग व एक दिव्य शिवलिंग के अभिषेक के साथ दर्शन आमजन कर सकेंगे।
सनातन सोशल ग्रुप संयोजक मुन्नालाल शर्मा और अध्यक्ष अनिल पुरोहित ने बताया 15 फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर महाकाल बाबा का महारुद्राभिषेक की तैयारियां की जा रही है। सनातन सोशल ग्रुप द्वारा संत-महात्माओं के सान्निध्य में धर्मनिष्ठ, जागरूक, समर्पित बंधुओं, मातृशक्ति के स्नेह सहयोग व विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में 251 धर्मनिष्ठ सपत्निक यजमान द्वारा महाशिवरात्रि पर्व पर सुबह 10 बजे से सत्यम्-शिवम्- सुंदरम् महारुद्राभिषेक का आयोजन श्री कालिका माता मंदिर मेला प्रांगण में किया जाएगा। विद्वान भूदेवों द्वारा महारुद्राभिषेक कराया जाएगा। अभिषेक में हिस्सा लेने वाले श्रद्धालुजन के रतलाम शहर में अलग-अलग स्थानों पर पंजीयन किए जाएंगे। श्रद्धालुजन पावर हाउस रोड स्थित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा का निवास स्थान, थावरिया बाजार चौराहा स्थित गोपाल शर्मा (टेलर्स), चांदनी चौक स्थित अनिल पुरोहित की एपी ज्वेलर्स, चांदनी चौक स्थित नीलेश सोनी, राम मंदिर मार्ग स्थित बजरंग पुरोहित के श्रीलाल टेंट हाउस और दिलीप नगर स्थित रमेश पांचाल के यहां पर अभिषेक के लिए पंजीयन करवा सकते हैं। सनातन सोशल ग्रुप संरक्षक और भाजपा जिलाध्यक्ष प्रदीप उपाध्याय सहित पूर्व महापौर शैलेंद्र डागा, बजरंग पुरोहित, मनोहर पोरवाल, प्रवीण सोनी, राजेश माहेश्वरी, संदीप व्यास, कैलाश झालानी, राजेश दवे, प्रभु राठौड़, अशोक पंड्या, पवन सोमानी, निलेश पटेल, महेंद्र भट्ट, बलवंत भाटी, निमिष व्यास, नरेंद्र जोशी, शैलेंद्र तिवारी, शांतिलाल शर्मा, बद्रीलाल परिहार, राजेंद्र पाटीदार, सचिव रवि पंवार, उपाध्यक्ष निलेश सोनी, विशाल जायसवाल, नरेंद्र बाहेती, पप्पू माहेश्वरी, वीरेंद्र अग्रवाल, विशाल अग्रवाल, हितेश कामरेड, मंगल लोढ़ा, आदि ने श्रद्धालुजनों से महाकाल बाबा के महारूद्राभिषेक में शामिल होने का आह्वान किया है।