माधवराव कामरेड ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कल, सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ट्राफी के लिए भिड़ेगी इंडिया स्पोर्ट्स से फाइनल में

माधवराव कामरेड ट्रॉफी का फाइनल मुकाबला कल, सेमीफाइनल जीतने वाली टीम ट्राफी  के लिए भिड़ेगी इंडिया स्पोर्ट्स से फाइनल में

रतलाम। इंडिया स्पोर्ट्स के तत्वावधान में माधवराव कामरेड ट्रॉफी का आयोजन स्वर्गीय कन्हैयालाल की स्मृति में हो रहे क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा। इसके पहले आज शनिवार को 2 सेमीफाइनल मैच खेले गए। जिसमें एक मैच में इंडिया स्पोर्ट्स टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला अंधेरा होने की वजह से अधूरा रह गया। जो कल रविवार को खेला जाएगा। ओर इस मुकाबले में जीतने वाली टीम फाइनल मैच खेलेगी।

इस प्रतियोगिता के 11 वे दिन दो मुकाबले खेले गए पहला सेमीफाइनल फॉर यू और जवाहर स्पोर्ट्स के बीच खेला गया फॉर यू की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 73 रनों का लक्ष्य दिया लक्ष्य का पीछा करते हुए जवाहर स्पोर्ट्स की टीम ने दो विकेट से मैच को जीत कर फाइनल में पहुंची । 


वही दूसरा सेमी फाइनल मुकाबला अंबर 11 वर्सेस बाबू 11 के बीच खेला गया। बाबूस 11 की टीम ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 10 ओवर में 85 रन बनाकर 86 रनों का लक्ष्य दिया।
लक्ष्य का पीछा करते हुए अंबर टीम की खराब शुरुआत रही और शून्य के स्कोर पर ही उनका पहला विकेट गिर गया। जिसका एक ओवर में एक विकेट के नुकसान पर एक रन बना लिया था। इसके साथ ही अंधेरा होने के कारण दूसरी इनिंग का मुकाबला कल रविवार को खेला जाएगा और जो टीम फाइनल में पहुंचेगी उसका मुकाबला जवाहर स्पोर्ट्स से होगा। 

शनिवार को खेले गए सेमी फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि पूर्व गृहमंत्री मध्य प्रदेश शासन हिम्मत कोठारी, भाजपा प्रदेश कार्य कारिणी सदस्य निमिष व्यास समाजसेवी राकेश सकलेचा प्रकाश,मेहता  अखिलेश गुप्ता, विशाल डूगर, युवा नेता अभय लोढा दिनेश गुर्जर मिलन राखेचा बरबोदना सरपंच कृष्णा पाटीदार रहे।

 इस मौके पर स्पर्धा के संरक्षक श्रीनिवास राव जाधव पहलवान, संयोजक अजय गोमें, मैच स्कोरर नोमान अली,अनुराग नीलकंठ , यश मेघवाल  थे। मैच में अंपायर की भूमिका अंपायर आशीष हिरवे, अशफाक अली, निलेश तंवर,गोविंद डांगी ने निभाई।