एएसपी के आदेश पर भारी थानेदारी! जिस ढाबे को सील करने दावा, वो खुला मिला, औद्योगिक थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल!

एएसपी के आदेश पर भारी थानेदारी! जिस ढाबे को सील करने दावा, वो खुला मिला, औद्योगिक थाना प्रभारी की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल!

रतलाम। जिस ढाबे पर अवैध शराब परोसने और अवैध तरीके से बिठाकर शराब पिलाने को लेकर एएसपी राकेश पन्द्रो द्वारा कार्यवाही करते हुए सील करने का दावा किया जा रहा था वो ढाबा खुला मिला और यहाँ बेझिझक लोग बैठे नजर आए। अब सवाल यही उठता कि जिस ढाबे को सील करने दावा एएसपी ने किया था वो खुला मिला। वही अब औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं। चुकी जिस ढाबे पर कार्यवाही की बात की जा रही थी ओर उसे सील करने का दावा किया जा रहा था वो खुला मिला। या यू कहे कि औद्योगिक थाना प्रभारी की मेहरबानी से ये ढाबा वरिष्ठ अधिकारियों को मुंह चिड़ाता हुआ नजर आ रहा हे।

गौरतलब है कि औद्योगिक थाना क्षेत्र अंतर्गत गांधी नगर में अवैध तरीके से ढाबा संचालित होने की सूचना मिली थी, जहां अवैध तरीके से शराब भी परोसी जा रही थी। जिसको लेकर एएसपी राकेश पन्द्रो ने टीम के साथ दबिश की थी। एएसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे और यहाँ से शराब भी जब्त की थी। 

साथ ही ढाबे पर कार्यवाही करते हुए इसे सील भी कर दिया था। ओर ढाबा संचालक पर कार्यवाही भी की थी। लेकिन इस कार्यवाही के विपरीत 15 घंटे के भीतर ये ढाबा दोबारा चालू मिला और यहां शराब का सेवन करने वाले लोग नजर आये। इससे ये साफ जाहिर होता है कि औद्योगिक थाना प्रभारी गायत्री सोनी की मेहरबानी से ये ढाबा वापस खुला मिला या पुलिस कार्यवाही को मुंह चिढ़ाते हुए ये ढाबा रसूखदार चला रहे हे। जिनपे पुलिस का कोई खौफ नहीं है। अब देखना ये है कि ढाबे को सील करने के दावे कहा तक  सही है चूंकि ढाबा वरिष्ठ अधिकारियों की नजर में सील है लेकिन ये थाना प्रभारी की मेहरबानी से चल रहा था। वहीं इस संबंध में थाना प्रभारी गायत्री सोनी का कहना है कि ढाबे का निरीक्षण किया था, जहा अवैध रूप से शराब मिली थी और लोग बैठे हुए थे, जिसको लेकर यह कार्यवाही की गई। ओर ढाबे को बंद कर दिया गया है।