राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा ने विकास गिरजे को बनाया रतलाम नगर अध्यक्ष
रतलाम। राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (म.प्र.) ने संगठन का विस्तार करते हुए रतलाम नगर अध्यक्ष पद पर विकास गिरजे की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष एवं मध्यप्रदेश राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष प्रताप करोसिया तथा उज्जैन संभाग अध्यक्ष मोहित तोमर की सहमति से की गई।
राज्य सफाई कर्मचारी मोर्चा (ट्रेड यूनियन) के रतलाम जिला अध्यक्ष शुभम डागर ने नगर कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए विकास गिरजे को यह जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने विश्वास जताया कि विकास गिरजे निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए सफाई कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
नियुक्ति की घोषणा के बाद संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने विकास गिरजे का स्वागत करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
