12वीं में कम नंबर आने से परेशान थी छात्रा, जहर खाकर जान दी

रतलाम/नामली। पंचेड में एक छात्रा (19) ने सल्फास की गोली खाकर आत्महत्या कर ली। गोली खाने के बाद छात्रा ने मां को बताया कि मैनें गोली खाई है, घबराहट हो रही है। परिजन ने रतलाम मेडिकल कॉलेज लाकर भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मृत छात्रा का नाम पूजा पिता मोहनलाल चौधरी निवासी पंचे? नामली थाना है। छात्रा ने गुरुवार शाम करीब 6 से 7 के बीच अपने घर में ही गेंहू में रखी सल्फास की गोली खा ली थी।
गोली खाकर कुछ देर बाद उसे घबराहट हुई। मां गांव में ही पास में कही गई हुई थी। जब वह लौटी तो बेटे ने मां को इस बारे में बताया। तुरंत परिजन उसे रतलाम मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे। इलाज के दौरान रात 12 बजे उसकी मौत हो गई। शुक्रवार दोपहर छात्रा का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा।
पुलिस को बयान में बताया कि कक्षा 12वीं में कम नंबर आने से परेशान होकर आत्महत्या की है। मृतिका के पिता भाजपा किसान मोर्चा के नामली मंडल अध्यक्ष है।
छात्रा कक्षा 12वीं की साइंस-बॉयो की स्टूडेंट थी। घर में माता-पिता व एक बडी बहन व छोटा भाई है। नामली थाना सब इंस्पेक्टर केके सिंह पटेल ने बताया परिजनों के बयान हुए है। कक्षा 12वीं में कम अंक आने से परेशान होने की बात बताई है। दो तीन साल से इलाज भी चल रहा था। गोली खाकर मां को बताया था। रात में इलाज के दौरान मौत हुई है। मर्ग कायम किया है। जांच की जा रही है।