भाजपा के इस दिग्गज नेता ने बताई, बंगाल चुनाव से दूरी की वजह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा

भाजपा के इस दिग्गज नेता ने बताई, बंगाल चुनाव से दूरी की वजह, मंत्री कैलाश विजयवर्गीय बोले मेरे खिलाफ 38 फर्जी केस, बंगाल गया तो गिरफ्तार हो जाऊंगा

रतलाम। भाजपा के दिग्गज नेता और मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने बंगाल चुनाव से अपनी दूरी की प्रमुख वजह बताई। उन्होंने कहा कि पश्चिम बंगाल में उनके खिलाफ 38 फर्जी केस दर्ज है। अगर मैं वहां जाऊंगा तो गिरफ्तार हो जाऊंगा। कैलाश विजयवर्गीय ने आगे कहा कि उनको पार्टी ने वहा जाने से मना किया है। वहां जाऊंगा तो लफड़ा खड़ा हो जाएगा। 

दरअसल मंत्री कैलाश रतलाम में पूर्व आरडीए अध्यक्ष अशोक पोरवाल के राजबाग स्थित निवास पर पहुंचे थे। यहां उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए बताया कि वे इस बार बंगाल चुनाव में नहीं जाएंगे। उन्होंने कहा- "बंगाल नहीं जाने के बहुत सारे कारण है। मेरे खिलाफ वहां पर 38 फर्जी केस है। अगर में वहां गया तो गिरफ्तार हो जाउंगा।  पार्टी ने भी जाने से मना किया है, पार्टी ने कहा कि जाओ मत नया लफड़ा हो जाएगा। इसलिए मैं बंगाल चुनाव में नहीं जाउंगा। आगे उन्होंने कहा कि  प्रधानमंत्री की सभाओं में लोग 10 से 15 किमी दूर से पैदल आ रहे हैं। बिना गाड़ी लगाए।  जिससे स्पष्ट दिखाई दे रहा है कि वहां भारतीय जनता पार्टी आ रही है।


आज मैं जिंदा बैठा हूं तो बजरंगबली की कृपा, नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग जाती'

मिडिया से चर्चा के दौरान मंत्री विजयवर्गीय ने कहा कि बंगाल में अपने पिछले अनुभवों और ममता बनर्जी के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि“ममता जी घबरा गई है। 5 से 10 लाख मुस्लिम एकट्‌ठे हो गए थे। ममता जी के पास बहुत सारे माफिया है, स्मगलर है। सब लोगों ने प्रयास किया ममता जी को सरकार में लाने के लिए। मुझे लगता है कि यह ममता जी का कुप्रयास था। ममता जी जो भी करे वह कम है, क्यो कि मैं 6 साल वहां रहा हूं। मैं यहां पर आपके सामने जिंदा बैठा हूं तो बजरंगी बली की कृपा है। नहीं तो मेरे फोटो पर भी माला लग गई होती।”