रेलवे ग्राउंड के मेंटेनेंस के बाद डीआरएम और मजदूर संघ ने खेला फुटबॉल का फ्रेंडली मैच
रतलाम। बारिश के कारण रेलवे खेल मैदान खराब स्थिति में पहुंच गया था। जिसको लेकर वेस्टर्न रेलवे मजदूर संघ और खिलाड़ियों ने ग्राउंड को सही करने की मांग की थी। जिसको लेकर रेलवे प्रबंधन ने रेलवे कॉलोनी स्थित मैदान का मेंटेनेंस करवा दिया है। शनिवार को मंडल खेलकूद संघ के सेक्रेटरी पीयूष पांडे और ज्वॉइंट सेक्रेटरी करनाल धर्मेंद्र प्रजापति के मार्गदर्शन में फुटबॉल का फ्रेंडली मैच खेला गया। इसमें मजदूर संघ के ज्वॉइंट सेक्रेटरी नरेंद्र सिंह सोलंकी, संजय भैया, इंटरनेशनल कोच नितिन कलंकी, जेम्स विलियम्स, मदन भाई, मनोज छाबड़ा, अमीर यादव व अन्य खिलाड़ी मौजूद रहे।
