भोपाल में भाजपा का महाकुंभ सफल बनाने रतलाम से भी बड़ी संख्या में जाएंगे भाजपाई

भोपाल में भाजपा का महाकुंभ सफल बनाने रतलाम से भी बड़ी संख्या में जाएंगे भाजपाई

-प्रदेश महामंत्री सबनानी ने बैठक लेकर आयोजन और तैयारियों पर बात की, सभी मंडलो पर बैठक कर कार्यकर्ताओ की सूची बनेगी
रतलाम। मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी का है और इस बार भी प्रदेश की जनता का आशीर्वाद भारतीय जनता पार्टी को ही मिलेगा। पार्टी द्वारा प्रदेश के विभिन्न पाँच स्थानों से जन आशीर्वाद यात्राएं निकाली गई है जिनका समागम 25 सितंबर को भोपाल में देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में एक महाकुंभ के रूप में होगा। कार्यकर्ताओं के इस महाकुंभ में 11 लाख उपस्थिति में संभावित है जो प्रदेश में एक नया इतिहास रचेगी।
यह बात भाजपा के प्रदेश महामंत्री भगवानदास सबनानी ने कही। उन्होंने कार्यकर्ता महाकुंभ की तैयारियों को लेकर रंगोली सभागृह में रतलाम जिला भाजपा की बैठक को संबोधित किया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्रसिंह लुनेरा, मंदसौर जिला प्रभारी गोपीकृष्ण नेमा, विधायक चेतन्य काश्यप, दिलीप मकवाना, संस्कृत बोर्ड अध्यक्ष भरत दास बैरागी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य के.के.सिंह, अशोक पोरवाल, निमिष व्यास, जिला महामंत्री प्रदीप उपाध्याय, निर्मल कटारिया, संगीता चारेल, जिला चुनाव संयोजक बजरंग पुरोहित मंचासीन रहे।
श्री सबनानी ने कहा कि विधानसभा चुनाव में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने 150 सीट जीतने का लक्ष्य रखा है और इस लक्ष्य की प्राप्ति में सभी जिलों, मण्डलों, शक्ति केन्द्रों एवं बूथों की भूमिका महत्वपूर्ण है।