वायरल ऑडियो से कांग्रेस में सियासी घमासान, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता की बातचीत बनी चर्चा का विषय, गुड्डू पर पहले भी लग चुके उपेक्षा के आरोप!

वायरल ऑडियो से कांग्रेस में सियासी घमासान, जिलाध्यक्ष और कार्यकर्ता की बातचीत बनी चर्चा का विषय, गुड्डू पर पहले भी लग चुके उपेक्षा के आरोप!

रतलाम। जिला कांग्रेस की अंदरूनी राजनीति एक बार फिर सुर्खियों में है। सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे एक कथित ऑडियो में जिला कांग्रेस अध्यक्ष और सैलाना विधानसभा के एक कांग्रेस कार्यकर्ता के बीच तीखी बातचीत सुनाई दे रही है। बातचीत में संगठन में पद देने की मांग, नेताओं के समर्थन, 2018 के विधानसभा चुनाव, पार्टी के प्रति निष्ठा और अनुशासन जैसे मुद्दों सहित अन्य बातों पर चर्चा सुनाई दे रही हैं। वही सोश्यल मीडिया पर पोस्ट ओर कमेंट को लेकर भी तीखी बहस होती हैं, इसके साथ ही बीते चुनाव में पार्टी के प्रति निष्ठा और तन मन धन से समर्पित होकर जिताने को लेकर चर्चा होती हैं। हालांकि, वायरल ऑडियो कब का है इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।वही इस संबंध में कांग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत से संपर्क करना चाहा तो उनका फोन नहीं लगा। वायरल ऑडियो को लेकर कांग्रेस प्रवक्ता सुजीत उपाध्याय का कहना हे कि दोनों के बीच नॉर्मल बात हुई है, जहाँ तक बहस की बात है ऐसा कुछ नहीं हैं, ओर पार्टी विरोधी गतिविधियों को लेकर  समझाइश दी गई थी। इस मामले को लेकर डेलनपुर के गौरव पोरवाल ने बताया कि ऑडियो मेने सुना हे ये ठीक नहीं हैं। कांग्रेस किसी एक व्यक्ति के घर से नहीं चलती, कांग्रेस लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और मेहनत से चलती है। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मान चाहता है, डर और धमकी नहीं। इसको लेकर उन्होंने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट किया हैं। 


वायरल हो रहा ऑडियो सैलाना विधानसभा के पूर्व कांग्रेस विधायक और वर्तमान में काग्रेस जिलाध्यक्ष हर्षविजय गहलोत और एक कार्यकर्ता  का है। बातचीत की शुरुआत कार्यकर्ता द्वारा संगठन में नया दायित्व देने की मांग से होती है। कार्यकर्ता का कहना है कि दूसरे नेताओं को जिम्मेदारियां दी जा रही हैं, जबकि उसे अब तक कोई पद नहीं मिला।
इस पर कथित तौर पर जिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष कार्यकर्ता से कहते हैं कि वह लगातार गौरव पोरवाल के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट लिखता और उन्हें साझा करता है। अध्यक्ष यह भी कहते सुनाई देते हैं कि उन्होंने कार्यकर्ता की सभी गतिविधियां देखी हैं और यदि पार्टी विरोधी गतिविधियां जारी रहीं तो उसे कांग्रेस से बाहर भी किया जा सकता है।
बातचीत के दौरान वर्ष 2018 के विधानसभा चुनाव का भी जिक्र आता है। अध्यक्ष कथित तौर पर कहते हैं कि चुनाव में किसने कितना योगदान दिया, इसकी उन्हें पूरी जानकारी है। वहीं कार्यकर्ता दावा करता है कि उसने चुनाव में पूरी मेहनत की थी और अपनी जेब से डीजल तक भरवाया था। इस पर अध्यक्ष जवाब देते हैं कि यदि डीजल के पैसे बाकी हैं तो आकर ले जाए और "क्रांतिकारी" बने रहें।
ऑडियो में कार्यकर्ता के परिवार की राजनीतिक पृष्ठभूमि, भाजपा से जुड़े रिश्तों और स्थानीय राजनीतिक गतिविधियों का भी उल्लेख सुनाई देता है। बातचीत के अंत में अध्यक्ष यह कहते सुनाई देते हैं कि जो पार्टी लाइन पर चलेगा, वही साथ रहेगा, अन्यथा सभी अपने-अपने रास्ते पर काम करें।
यह ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और कांग्रेस के भीतर चर्चाओं का विषय बना हुआ है।

गौरतलब है कि इसके पहले भी कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई सार्वजनिक हुई थी। जिसमें कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी को रतलाम में एक कार्यकम में डेलनपुर के गौरव पोरवाल ने जिलाध्यक्ष गुड्डू की शिकायत की थी कर कार्यकर्ताओं की उपेक्षा का आरोप लगाया था। इसके साथ ही गौरव पोरवाल ने रतलाम से भोपाल तक पैदल यात्रा कर जमीनी कार्यकर्ता की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए भोपाल में वरिष्ठ नेताओं से जिलाध्यक्ष गुड्डू की शिकायत की थी। पोरवाल ने आरोप लगाया था कि जिलाध्यक्ष गुड्डू कार्यकर्ताओं की बात नहीं सुनते हे ओर जमीनी नेताओं को नजरअंदाज करते हैं। 

वायरल ऑडियो में ये बात होती है 

हां भैया नमस्ते... हा कौन.... कमलेश बोल  रहा था... हा कमलेश बोल.. डाबड़ी से... बोल.. कहा पर हो.... घर हु मे... तो रावटी तरफ आने का है क्या.... आता रहता हु रावटी..  तो भैया कोई नया दायित्व दो.. जगदीश जी को उपाध्यक्ष बना दिया... अब तू तो गौरव पोरवाल की पोस्ट पर बहुत लिखता है.  उसको शेयर करता  है. कमलेश...... क्या बना दे तेरे को... तेरे बड़ा अन्याय हो गया.   तेने क्या उखाड़ दिया 18 मे क्या तेने जीता दिया था... मे अंधा आदमी नहीं हु. मुझे सब दीखता है.. तेरी सब पोस्ट देखी है कमलेश..... जा गौरव पोरवाल के पास जा.. मे तेरे को भी बाहर कर दूंगा कांग्रेस से..... तेरे को कहा था ब्लॉक कांग्रेस कार्यकारणी मे... भैया देखो मेने एक गलती करी.... तेरे पर इतना क्या अन्याय हो गया तू क्रन्तिकारी हो गया ऐसा नहीं होता है कमलेश...... भैया हम तो पचास साल से  साथ मे है.... कोई पचाद साल से साथ मे नहीं हो....मे तुम्हारे परिवार को भी जनता हु. कमलेश तेरे परिवार को बस एक शंकर भाई था वो भी 93 मे कहा गया था 98  मे कहा गया था सब मालूम है मुझे..... मेरे को मत बता तू की पचास साल से साथ मे है.. तेरे सब भाई तो बीजेपी मे है.. ना ना कोई नहीं..  क्यों रघुनाथ भाई  नहीं था बीजेपी.... हा वह था लेकिन हम तो नहीं थे ना... शंकर भाई भी थे.. सब मालूम है मुझे बाद मे क्या करा उसने 93 मे क्या रोये शंकर धराड मे.. मुझे मत बता राजनीती.... तू भी सही से चलेगा तो ठीक नहीं तो  अपना अपना काम करो.. जितना होगा जीत जाएंगे. हारना होगा हार जाएंगे.... इस प्रकार की बात पसंद नहीं है...तू क्या समझता है तेरे से ज्यादा डाबड़ी की खबर  मेरे को रहती है...तेरे रानिसिंग को भी जानता हु.  2018 मे भी बहुत मेहनत की. डीजल भी जेब से भरवाया था..... तेरे डीजल के पैसे ले जाना कमलेश... तू क्रांतिकारी ही बन