बगीचे वाले बाबा का 3 दिवसीय उर्स संपन्न, लंगर ओर कुरआन ख्वानी के साथ कव्वाली का हुआ आयोजन

रतलाम। शहर के चिंगीपुरा स्थित बगीचे वाले बाबा का 37 वा सालाना उर्स का आयोजन किया गया। जिसके तहत 3 दिन तक अलग अलग आयोजन किए गए। उर्स के मौके पर पहले दिन कुरआन ख्वानी हुई। इसके बाद उर्स  के दूसरे दिन महफिलें मिलाद का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या  में समाजजन एकत्रित हुए। उर्स के अंतिम दिन शुद्ध शाकाहारी लंगर का आयोजन किया गया। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए इसके बाद देर रात कव्वाली का आयोजन किया गया। जिसमें यूसुफ, फारूक कव्वाल एंड पार्टी जावरा ने सूफियाना कलाम पेश किया। जिसमें बड़ी संख्या में मुस्लिम समाजजन एवं अन्य धर्मों के लोग शामिल हुए।